फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu youth murdered in Karnataka over relationship with Muslim girl, third incident in a year, two accused arrested

Karnataka: 25 साल के हिंदू युवक की हत्या, बहन से रिश्तों को लेकर नाराज थे भाई, एक साल में तीसरी घटना

Fri, 27 May 2022 12:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 27 May 2022 12:06 PM IST
सार

कलबुर्गी पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये युवती के भाई हैं। आरोपियों की पहचान शहाबुद्दीन (19) और नवाज (19) के रूप में की।

विज्ञापन
Hindu youth murdered in Karnataka over relationship with Muslim girl, third incident in a year, two accused arrested
कर्नाटक पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी में युवती से संबंध को लेकर एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। एक साल में इस तरह की यह तीसरी वारदात है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये युवती के भाई बताए गए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान विजय कांबले (25) के रूप में की। विजय पर सोमवार रात कलबुर्गी के वाडी कस्बे में चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया गया। वह वाडी के भीमा नगर का रहने वाला था।
विज्ञापन


कलबुर्गी की एसपी ईशा पंत के मुताबिक हत्या सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वाडी रेलवे स्टेशन के पास एक पुल के पास हुई। कलबुर्गी पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये युवती के भाई हैं। आरोपियों की पहचान शहाबुद्दीन (19) और नवाज (19) के रूप में की। एक साल में इस तरह की यह तीसरी घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी पंत ने बताया कि विजय कांबले के शहाबुद्दीन की बड़ी बहन से रिश्ते थे। परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था और चूंकि ये दूसरे धर्म के व्यक्ति से रिश्ते का मामला था, इसलिए परिवार की नाराजगी थी। शहाबुद्दीन और नवाज ने सोमवार रात में कांबले को रेलवे पुल पर देखा और उनके बीच बहस हुई, इसी दौरान उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई चोटें थीं, और सिर पर चोट के निशान थे। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पंत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


वाडी कस्बे में तनाव, बल तैनात
घटना के बाद गुरुवार को कलबुर्गी जिले में खासकर वाडी कस्बे में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed