फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu organization forced the college to cancel my speech says Tushar Gandhi

भाषण रद्द होने से भड़के बापू के प्रपौत्र तुषार गांधी, कहा- एक्शन में है गोली मारो गैंग

Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization forced the college to cancel my speech says Tushar Gandhi
तुषार गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को आयोजित ‘रिविजिटिंग गांधी’ सेमिनार विवादों में आ गया। मॉडर्न कॉलेज में इस सेमिनार में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी और एक अन्य गांधीवादी अनवर राजन का भाषण होना था। हालांकि तुषार को बताया गया कि सेमिनार में उन दोनों का सत्र रद्द कर दिया गया है। इसके बाद तुषार ने ट्वीट कर हिंदुत्ववादियों पर निशाना साधा और लिखा, ‘गोली मारो गैंग एक्शन में है’। उन्होंने आरोप लगाया कि एक हिंदुत्ववादी संगठन के विरोध के कारण कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द किया गया।

विज्ञापन


मॉडर्न कॉलेज में राष्ट्रपिता पर आधारित दो दिवसीय चर्चा सत्र के लिए सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से तीन लाख रुपये अनुदान मंजूर किया गया था। कॉलेज संचालक व प्रोग्रेसिव एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गजानन एकबोटे ने कहा, पतित पावन संगठन सहित कई अन्य संगठनों और छात्रों ने तुषार और राजन के भाषण का विरोध किया था। इसके चलते संबोधन रद्द करना पड़ा। सेमिनार के अन्य सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पतित पावन संगठन की शहर इकाई के पदाधिकारी सीताराम खाडे ने इस आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन


बता दें कि मॉडर्न महाविद्यालय में दो दिवसीय रीविजिटिंग गांधी पर सेमनार के लिए सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की तरफ से 2 लाख रूपये अनुदान भी मंजूर किया गया था। विश्वविद्यालय की तरफ से क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत इस तरह का अनुदान दिया जाता है। लेकिन ऐन मौके पर तुषार गांधी को बताया गया कि चर्चासत्र रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में माडर्न कालेज के संचालक व प्रोग्रेसिव एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गजानन एकबोटे ने कहा कि पतित पावन संस्था सहित कई अन्य संगठनों और छात्रों ने तुषार गांधी और अनवर राजन के भाषण का विरोध किया था। इसके चलते उनका भाषण रद्द करना पड़ा। 

इधर, तुषार गांधी ने ट्वीट किया कि मॉडर्न कालेज पुणे को बापू की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि पतित पावन संस्था ने कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति पर व्यवधान डालने की धमकी दी थी। गांधी ने कहा कि मेरा भाषण रद्द करने की सूचना बृहस्पतिवार की रात को दी गई थी।

तुषार गांधी के बिना हुआ चर्चासत्र

मॉडर्न महाविद्यालय में तय समय पर रीविजिटिंग गांधी चर्चा सत्र आयोजित हुआ, लेकिन इसमें तुषार गांधी और अनवर राजन के बजाए डॉ एकबोटे सहित अन्य लोगों ने अपना वक्तव्य दिया। जबकि तुषार गांधी को बताया गया था कि चर्चासत्र ही रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed