{"_id":"612ec391cfe7967e2022520b","slug":"hindi-hain-hum-thousands-showed-love-for-mother-tongue-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हैं हम: हजारों ने मातृभाषा के प्रति दर्शाया प्रेम, इन 10 लोगों ने जीते पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदी हैं हम: हजारों ने मातृभाषा के प्रति दर्शाया प्रेम, इन 10 लोगों ने जीते पुरस्कार
Wed, 01 Sep 2021 05:35 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:35 AM IST
सार
- चौथा सप्ताह: अपनाई हिंदी, जीता इनाम, पाया सम्मान
- छह हफ्ते तक चलने वाले ‘हिंदी है हम’ अभियान के चार हफ्ते बीत चुके हैं
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मातृभाषा से प्यार और कृतज्ञता प्रदर्शित करने के अभियान से बड़ी संख्या में लोग लगातार जुड़ रहे हैं। लगातार चौथे हफ्ते हजारों लोगों ने वीडियो बनाकर भेजे। इनमें से दस उत्कृष्ट वीडियो को चुना गया, जिन्हें नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। ‘हिंदी है हम’ अभियान में हिस्सा लेना अत्यंत आसान है। अपने मोबाइल से आप मात्र तीस सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर हमें भेज दीजिए। अभियान से जुड़कर न केवल आप हिंदी को समृद्ध कर सकते हैं, बल्कि इसके उत्थान और विस्तार में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
हर उम्र के लोग ले सकते हैं हिस्सा
छह हफ्ते तक चलने वाले ‘हिंदी है हम’ अभियान के चार हफ्ते बीत चुके हैं। अगर आपने अभी तक प्रयास नहीं किया है तो देर न कीजिए। आपको बस 30 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना है। इसमें आप कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। इसमें किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
हर सप्ताह 10 लोगों को मिलेगा पुरस्कार
अभियान में भाग लेकर आप भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही पुरस्कार भी जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र मिलेंगे।
विज्ञापन
10 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका
फिल्मकार, ब्लॉगर हिंदी पर दो मिनट की लघु फिल्म बनाकर दस लाख रुपये तक के पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर पांच लाख मिलेंगे। इसके अलावा पांच अन्य लघु फिल्मों पर एक-एक लाख मिलेगा। ब्यूरो
चौथे हफ्ते के विजेता
आकांक्षा सिंह - प्रतापगढ़
गिरिजा भारती - बरेली
गीता कौशिक - मुरादाबाद
बीना जोशी - हल्द्वानी
संजीबा - कानपुर
इरम जहां - मेरठ
डॉ. श्वेता बिष्ट - ऊधमसिंहनगर
गौरव असवाल - देहरादून
पंकज सिंह - गढ़वाल
प्रियंका - चंडीगढ़
अभियान में भाग लेकर आप भी पुरस्कार जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
‘हिंदी हैं हम’ अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें- www.amarujala.com/hindihainhum
hindihainhum की सबसे ताज़ा खबर हिंदी में पाइए
hindihainhum से सम्बंधित सभी समाचार अमर उजाला पर - भारत का अग्रणी समाचार पत्र
www.amarujala.com