फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma Says, Rahul Gandhi Claims about Assam are False, Nehru Left Assam live with pakistan

CM Himanta Slams Rahul Gandhi: 'नेहरू तो असम को भी पाकिस्तान को देने वाले थे' सीएम सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Sun, 22 May 2022 10:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 May 2022 10:59 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के भाषण की आलोचना की। दोनों नेताओं ने नेहरू पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma Says, Rahul Gandhi Claims about Assam are False, Nehru Left Assam live with pakistan
मुश्किल में फंसे असम के सीएम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की आलोचना के बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान कि 'यूपी, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु ने भारत के साथ शांति स्थापित की' गलत है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि गांधीजी के समर्थन से, गोपीनाथ बोरदोलोई को असम को भारत माता के साथ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि नेहरू ने हमें कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार पाकिस्तान के साथ रहने के लिए छोड़ दिया था। अपने तथ्यों को ठीक करें, श्रीमान गांधी। नकली बुद्धिवाद की ऊंचाई पर न जाएं।

विज्ञापन


विज्ञापन

जानें राहुल ने असम के बारे में क्या कहा था?
बता दें कि राहुल गांधी ने असम के बारे में कहा था कि भारत पहले से विकसित नहीं था। हमारा देश नीचे से ऊपर की ओर उभरा है, क्योंकि यूपी, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु सभी एक साथ आए और बातचीत की एवं शांति बनाई। शांति बनाए रखने के लिए राज्यों के इस संघ से बातचीत की आवश्यकता थी। बातचीत का साधन उभरा। संविधान ने लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया। देश में चुनाव प्रणाली, लोकतांत्रिक प्रणाली, चुनाव आयोग, आईआईटी, आईआईएम पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने भी साधा निशाना
राहुल गांधी की 'भारतीय विदेश सेवा अहंकारी हो गई है' वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय के राजनयिक पंडित नेहरू के पोते के लिए कॉलेज तय करने में व्यस्त थे। मंत्री ने ट्विटर यूजर आर्यन डी'रोजारियो के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिन्होंने दावा किया था कि उनके परदादा ने राजीव गांधी के लिए ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज की सिफारिश की थी।


जयशंकर का पलटवार, यह अहंकार नहीं बल्कि हमारा आत्मविश्वास है
राहुल के विदेश सेवा संबंधी बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया, हां भारतीय विदेश सेवा बदल गई है। वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। इसे अहंकार नहीं कहा जा सकता है। यह आत्मविश्वास है। इसे राष्ट्रहित की रक्षा करना कहते हैं। 

भारत महान था, है और हमेशा रहेगा : भाजपा
राहुल के भारत की तुलना पाकिस्तान से किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि खबरदार, राहुल गांधी भारत की तुलना उस पाकिस्तान से सही नहीं है जो अपने अस्तित्व के आधे समय से भी ज्यादा वक्त तक सैन्य शासन में रहा। भारत महान था, है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed