फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himanta biswa sarma says congress rahul gandhi first blame on evm now he using sir as weapon

Politics: 'पहले EVM को दोष देते थे, अब वोटर लिस्ट को बनाया हथियार', CM सरमा बोले- SIR से दूर होंगी कमियां

Mon, 11 Aug 2025 06:22 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 11 Aug 2025 06:22 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि राज्य के कई इलाकों में वोटर लिस्ट में मृत व्यक्तियों और बाहर रहने वालों के नाम हैं, जिससे 100% मतदान दर्ज होता है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आधार से लिंक करने से ये गड़बड़ियां खत्म होंगी।

विज्ञापन
himanta biswa sarma says congress rahul gandhi first blame on evm now he using sir as weapon
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के कई इलाकों, खासकर नदी किनारे बसे चार क्षेत्रों में मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों और बाहर रहने वाले लोगों के नाम मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर अक्सर 100 प्रतिशत मतदान दर्ज होता है, जबकि वास्तविकता इससे अलग होती है। सरमा ने जोर देकर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से इन खामियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


चिरांग जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने कहा कि आप सब जानते हैं कि असम के ‘चार’ क्षेत्रों और अन्य जगहों पर वोटर लिस्ट मृत लोगों के नाम से भरी पड़ी है। शादीशुदा बेटियों के नाम भी नहीं हटाए जाते। इसके बावजूद वहां 100 प्रतिशत मतदान होता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट को आधार नंबर से मिलाकर जांच की जाएगी, जिससे गलत नाम हट जाएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर क्या बोले सीएम सरमा
सरमा ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या चाहते हैं। अगर सच में चिंता है तो चुनाव आयोग से कहें कि वोटर लिस्ट को सुधारा जाए और मतदाताओं के नाम आधार से जोड़े जाएं, ताकि कोई व्यक्ति दो जगह वोट न डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चेन्नई में विमान के लैंडिंग प्रकरण पर भाजपा ने वेणुगोपाल को घेरा, कहा- उनके खिलाफ की जाए कार्रवाई


कांग्रेस की मंशा पर सवाल
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की चिंता नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर वोटर लिस्ट इतनी गलत है तो आप हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कैसे जीते? पहले ईवीएम पर आरोप लगाते थे, अब वोटर लिस्ट नया हथियार बन गया है। सरमा ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीति करने में रुचि रखता है, सुधार में नहीं।

ये भी पढ़ें- 'समुद्री निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए RPA-UAV को शामिल करेगा ICG', डीजी शिवमणि बोले

एसआईआर से गड़बड़ियों पर लगेगा अंकुश
सरमा ने दोहराया कि SIR ही वोटर लिस्ट की सटीकता सुनिश्चित करने का सबसे बेहतर तरीका है। उनका मानना है कि आधार से लिंक होने पर मृतकों के नाम और बाहर रहने वाले लोगों के नाम अपने-आप हट जाएंगे, जिससे फर्जी मतदान पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सही चुनाव प्रक्रिया के लिए यह कदम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed