फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himalayas hot water fountains released huge amount carbon

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Himalayas hot water fountains released huge amount carbon
हिमालय

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत स्वायत्त संस्थान, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की ओर से इसका पता लगाया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने शोध के दौरान पाया कि हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में लगभग 10,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले भूगर्भीय सोते कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध पानी की निकासी लगातार हो रही है, क्योंकि इस संस्थान के वैज्ञानिकों को इन सोतों से उत्सर्जित होने वाली गैस की जांच करने की विशेषज्ञता हासिल है।
विज्ञापन



इसके तहत उन्होंने अनुमानित कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन का प्रवाह वायुमंडल में लगभग सात दशमलव दो गुणे एक सौ छह एमओएल प्रति वर्ष है। इस संदर्भ में वैज्ञानिक पत्रिका एनवायरमेंटल साइंस एंड पॉल्यूशन रिसर्च में एक अध्ययन भी प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की टीम ने गढ़वाल में हिमालय के प्रमुख फाल्ट क्षेत्रों से 20 गर्म पानी के इन सोतों से एकत्र किए गए पानी के नमूनों का विस्तृत रासायनिक और आइसोटोप विश्लेषण किया।  वैज्ञानिकों ने इसके आकड़ों का बारीकी से अध्ययन भी करके इनकी स्थितियों और निकलने वाले कार्बन का सूक्ष्मता से अध्ययन किया है।


टीम द्वारा किए गए सिमुलेशन अध्ययनों से पता चलता है कि इन सोतों में प्रति वर्ष जल से वायुमंडल में बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन की क्षमता है। इस अध्ययन से हिमालय क्षेत्र के गर्म पानी के सोतों से प्रति वर्ष वायुमंडल में उत्सर्जित होने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा का अनुमान लगाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed