{"_id":"63cd03daee5b95544b00da84","slug":"himalayan-task-ndrf-to-station-permanent-teams-in-hills-for-high-altitude-rescue-operations-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन टास्क : एनडीआरएफ का बड़ा कदम, ऊंची पहाड़ियों पर बचाव अभियान के लिए स्थायी टीमों को करेगी तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिमालयन टास्क : एनडीआरएफ का बड़ा कदम, ऊंची पहाड़ियों पर बचाव अभियान के लिए स्थायी टीमों को करेगी तैनात
Sun, 22 Jan 2023 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:08 PM IST
सार
एनडीआरएफ ने भारत के दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए अपने रक्षकों को तैयार करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) हिमालय के ऊंचे इलाकों में विशेष पर्वतारोहण टीमों को स्थायी रूप से तैनात करने पर विचार कर रहा है ताकि वे हिमस्खलन, भूस्खलन और हिमनद झील के फटने, बाढ़ आदि के दौरान तेजी से बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार और अभ्यस्त हो सकें।
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने भारत के दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए अपने रक्षकों को तैयार करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है। विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न कारणों से दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिनमें जलवायु परिवर्तन और मानव विकास भी शामिल हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) अतुल करवाल ने कहा कि बल पहाड़ों में आपदाओं से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है क्योंकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के होने का "गंभीर" खतरा है।
विज्ञापन
अतुल करवाल ने बल की स्थापना के 18 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए बल सक्रिय भूमिका निभाएगा और इसकी तीन टीम छह फरवरी से अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी।
विज्ञापन