{"_id":"6350165af6f9b20b7c288c9d","slug":"himachal-pradesh-election-2022-high-command-to-decide-on-next-cm-anurag-thakur-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेगा हाईकमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेगा हाईकमान
Wed, 19 Oct 2022 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:56 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस की चुनौती का सामना करते हुए सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लिए 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें सिराज विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के बारे में भाजपा आलाकमान फैसला करेगा। दरअसल, उनकी पार्टी यानी भाजपा ने राज्य में चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अनुराग ठाकुर (सूचना और प्रसारण, खेल और युवा मामलों के मंत्री) से जब हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हो या कोई अन्य राज्य पार्टी आलाकमान ही निर्णय लेता है।
विज्ञापन
62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस की चुनौती का सामना करते हुए सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लिए 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें सिराज विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव में अपनी हार का सिलसिला जारी रखेगी: ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताया और दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस चुनाव में अपनी हार का सिलसिला जारी रखेगी। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में सफलता की उम्मीद थी, लेकिन हमें कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी, उन्होंने अपनी जमानत खो दी। हम देखेंगे कि यहां हिमाचल में क्या होता है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर भी बधाई दी
हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहाड़ी राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए काम किया है। भाजपा पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर भी बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में कई वोट खारिज हो गए थे। कितने वोट खारिज हुए, कितने वोट गलत डाले गए। यह भी सवाल उठाता है।