फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election 2022: How much did Himachal's richest MLA bank balance increase in five years?

हिमाचल के सबसे अमीर MLAs: इनमें सलमान के रिश्तेदार से पूर्व CM के बेटे तक, पांच साल में इतना बढ़ा बैंक-बैलेंस?

Wed, 02 Nov 2022 04:55 PM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Wed, 02 Nov 2022 04:55 PM IST
सार

2017 में जीते विधायकों में कितने करोड़पति थे? मौजूदा विधानसभा में सबसे ज्यादा संपत्ति किन तीन विधायकों की है? तीनों सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Himachal Election 2022: How much did Himachal's richest MLA bank balance increase in five years?
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमचाल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करने के लिए प्रचार में जुटे हैं। मौजूदा विधानसभा के 68 विधायकों में से तीन सबसे अमीर विधायकों की बात करें तो तीनों एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। तीनों की संपत्ति में बीते पांच साल में काफी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


2017 में जहां हिमाचल विधानसभा में एक भी विधायक सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक नहीं था। मौजूदा विधायकों में दो की संपत्ति 100 करोड़ रुपये को पार कर गई है। तीन सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति में 20 फीसदी से लेकर 43 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


2017 में जीते विधायकों में कितने करोड़पति थे? मौजूदा विधानसभा में सबसे ज्यादा संपत्ति किन तीन विधायकों की है? तीनों सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Election 2022: How much did Himachal's richest MLA bank balance increase in five years?
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

2017 में जीते विधायकों में कितने करोड़पति?
2017 में विधायक बनने वाले 68 उम्मीदवारों में से 76 फीसदी यानी 52 विधायक करोड़पति थे। इनमें कांग्रेस के सभी 21 विधायक तो भाजपा के 44 में से 28 विधायक करोड़पति थे। चुनाव जीते दो निर्दलीय और सीपीएम के अकेले विधायक भी करोड़पति थे। हिमाचल विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 8.88 करोड़ रुपये थी। दलवार बात करें तो कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 13.80 करोड़ रुपये थी। वहीं, भाजपा विधायकों की औसत संपत्ति 6.14 करोड़ रुपये थी। 

मौजूदा विधानसभा में सबसे ज्यादा संपत्ति किन विधायकों की है?
2017 में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले तीन विधायकों में दो भाजपा के तो एक कांग्रेस से थे। भाजपा के बलवीर सिंह वर्मा 13वीं विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। 2017 में चौपाल सीट से जीते वर्मा इस बार भी इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। बलवीर सिंह वर्मा ने 2017 में  90 करोड़ 73 लाख 29 हजार रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेटे और शिमला ग्रामीण सीट से विधायक विक्रमादित्य सिंह 13वीं विधानसभा के दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं। 2017 में विक्रमादित्य ने अपनी कुल संपत्ति 84 करोड़ 32 लाख 81 हजार 14 रुपये घोषित की थी। 

जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री अनिल शर्मा तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। अनिल पूर्व संचार मंत्री सुखराम के बेटे हैं। अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा बॉलीवुड अभिनेता हैं। आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है। 2017 में मंडी विधानसभा सीट से जीते अनिल शर्मा ने अपनी कुल संपत्ति 40 करोड़ 24 लाख 82 हजार 216 रुपये घोषित की थी। 

Himachal Election 2022: How much did Himachal's richest MLA bank balance increase in five years?
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

तीनों सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है?
तीनों सबसे अमीर मौजूदा विधायक एक बार फिर अपनी-अपनी सीटों से चुनाव मैदान में हैं। सत्ता पक्ष के बलवीर सिंह वर्मा और अनिल शर्मा हों या फिर विपक्ष में रहे विक्रमादित्य सिंह, बीते पांच साल में तीनों की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

तीनों अमीर विधायकों की संपत्ति में कितना-कितना इजाफा हुआ?
बलवीर सिंह वर्मा ने 2017 में  90.73 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी। इस बार उनकी संपत्ति बढ़कर 128.45 करोड़ रुपये हो गई है। उनकी संपत्ति में करीब 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। बलवीर के नाम पर 4,65,25,778 रुपये की चल संपत्ति है।  वहीं, 1,23,80,00,000 रुपये की अचल संपत्ति के भी वह मालिक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण सीट के मौजूदा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कुल 1,013,961,033.81 की संपत्ति घोषित की है।  2017 के मुकाबले उनकी संपत्ति में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति  84,32,81,014 करोड़ रुपये घोषित की थी। इस बार दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 110,569,447.81 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं,  90,33,91,586.00 रुपये की अचल संपत्ति भी है। 

हिमाचल विधानसभा के तीसरे सबसे अमीर विधायक अनिल शर्मा हैं। जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रह चुके अनिल शर्मा ने इस बार कुल 57,48,41,205  रुपये की संपत्ति घोषित की है।  2017 के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। अनिल शर्मा के पास कुल 2,43,41,205 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 1,66,20,382 रुपये की चल संपत्ति अनिल शर्मा के नाम पर है। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता शर्मा के नाम पर 77,20, 823.90 रुपये की चल संपत्ति है। अनिल के पास कुल 55,05,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें से 31,50,00,000 रुपये की अचल संपत्ति अनिल शर्मा के नाम पर है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 23,55,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed