फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab Row: Congress leader Zameer Ahmed Said That Women get raped when they dont wear Hijab

बिगड़े बोल: जमीर अहमद का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के हिजाब नहीं पहनने से होता है दुष्कर्म  

Sun, 13 Feb 2022 09:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Feb 2022 09:23 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हिंदुस्तान में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसकी वजह महिलाओं और लड़कियों को पर्दे में नहीं रखना है।

विज्ञापन
Hijab Row: Congress leader Zameer Ahmed Said That Women get raped when they dont wear Hijab
जमीर अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिजाब विवाद पर कर्नाटक के कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इस्लाम में हिजाब का मतलब है ‘पर्दा’ और महिलाएं जब हिजाब नहीं पहनतीं तो उनके साथ दुष्कर्म होता है। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां बड़ी होती हैं तो उन्हें हिजाब से अपनी सुंदरता को ढंकना चाहिए। हिजाब पहनना जरूरी नहीं है मगर यह सालों से चलन में है। वे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के उस बयान पर अपनी टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुरान में कहीं भी हिजाब प्रथा का जिक्र नहीं है। 

विज्ञापन


जमीर अहमद ने कहा कि हिजाब का मतलब गोशा पर्दा होता है। लड़कियों और औरतों को हिजाब में रखा जाता है, ताकि उसकी खूबसूरती ना दिखने पाए। महिलाओं और लड़कियों की सुंदरता को छिपाने के लिए उन्हें हिजाब में रखा जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हिंदुस्तान में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसकी वजह महिलाओं और लड़कियों को पर्दे में नहीं रखना है। महिलाओं को हिजाब में रखने का सिलसिला काफी पुराना है। यह अनिवार्य भी नहीं है। जिसको पहनना है पहने, जिसे नहीं पहनना है ना पहने। यह आज से नहीं वर्षों से है।


अगरतला के नेता के भी बिगड़े बोल
मामले पर बोलते हुए अगरतला में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि हर नियम केवल लड़कियों के लिए है। खाकी हाफ पैंट (आरएसएस की ड्रेस) जो गडकरी जी पहनते हैं, उन्हें भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए क्योंकि वह भी अश्लील है। लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। गडकरी जी से कहो कि इसे मत पहनो।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed