फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab row: BJP says Congress is the mastermind of Hijab controversy

Hijab row: हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए राजनीतिक दल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया मास्टरमाइंड

Wed, 09 Feb 2022 10:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद ममाला गंभीर होता जा रहा है। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Hijab row: BJP says Congress is the mastermind of Hijab controversy
हिजाब विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हिजाब विवाद का मास्टर माइंड बताया है। कर्नाटक भाजपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि, 'हम पहले से ही कह रहे हैं कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है। हाईकोर्ट में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। पार्टी ने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता नहीं है कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ है। 

विज्ञापन


भाजपा के आरोप पर भड़के वकील 
भाजपा की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद वकील देवदत्त कामत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्य से एक स्वतंत्र देश में रहता हूं। एक वकील के रूप में मैं स्वतंत्र रूप से किसी भी मामले में पेश होता हूं ओर दलीलें रखता हूं। बहस के दौरान मुझे निर्देश दिया जाता है। कोई तीसरा पक्ष या राजनीतिक दल मेरे चयन पर सवाल नहीं उठा सकता है।
विज्ञापन


राज्य में स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद 
हाईकोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए विवाद को देखते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को 3 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विवाद
कर्नाटक में हिजाब पर विवाद की शुरुआत जनवरी महीने में उडुपी शहर से हुई थी। शहर के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में 6 छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। कॉलेज प्रशासन ने इसका कारण ड्रेस में समानता को रखना बताया है। इसके बाद यह विवाद राज्य के कई जिलों में बढ़ता ही चला गया। कई संस्थानों में छात्राओं ने हिजाब पहनकर आना शुरू किया तो इसके विरोध में छात्र भगवा गमछा पहनकर आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed