फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab made mandatory for female students and teachers in PoK in Pakistan

Hijab: पीओके में छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य, आदेश न मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 07 Mar 2023 06:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, मुजफ्फराबाद
एएनआई, मुजफ्फराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 06:02 AM IST
सार

अधिसूचना के अनुसार, संस्थानों में छात्राओं और शिक्षिकाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदेशों के उल्लंघन पर संस्था प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hijab made mandatory for female students and teachers in PoK in Pakistan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में को-एड शिक्षक संस्थानों में छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, संस्थानों में छात्राओं और शिक्षिकाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदेशों के उल्लंघन पर संस्था प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पत्रकारों ने सरकार के फैसले की आलोचना की है। मारियाना बाबर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फैसले की आलोचना की। पीओके सरकार ने को-एड शिक्षण संस्थानों में महिला छात्रों और शिक्षकों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


मुर्तजा सोलंगी ने सरकार के निर्णय की तुलना तालिबान के फैसले से की है। पिछले साल तालिबान ने भी अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया था। सोलंगी ने कहा,  द टूथलेस डेंटिस्ट (पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी) जो फासीवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार पीओके में तालिबान शासन कैसे लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार कर रहे भुखमरी का सामना 
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हाल ही में मुजफ्फराबाद सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कई हिस्सों में पेराई मशीनों और विकास कार्यों के बंद होने के कारण कई परिवार भुखमरी का सामना कर रहे हैं। पीओके में हजारों लोगों की नौकरी चली गई है और उनके परिवार पर्यावरण और खनिज संसाधन विभाग से विकासात्मक और पेराई कार्यों पर मिली मंजूरी के बाद काफी संकट में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed