{"_id":"62d83ee83067fc28613441d5","slug":"highly-radicalized-man-involved-in-propagating-jihad-against-india-arrested-from-bihar-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: एक कट्टरपंथी बिहार से गिरफ्तार, एनआईए का दावा- देश के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए युवाओं को करता था प्रेरित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: एक कट्टरपंथी बिहार से गिरफ्तार, एनआईए का दावा- देश के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए युवाओं को करता था प्रेरित
Wed, 20 Jul 2022 11:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:17 PM IST
सार
एनआईए ने कहा कि आरोपी असगर एक हाई लेवल का कट्टरपंथी है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न समूहों में ऑनलाइन नफरत और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके जिहाद का प्रचार करने में शामिल है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ जिहाद के प्रचार में शामिल एक कट्टरपंथी व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) की गतिविधियों की जांच के सिलसिले के दौरान सिसवानियां गांव निवासी अली असगर उर्फ अब्दुल्ला बिहारी सातवां आरोपी था।
पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी के दौरान हुआ गिरफ्तार
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया, असगर को मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामला, प्रतिबंधित संगठन जेएमबी के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से संबंधित हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल के ऐशबाग से बांग्लादेश के तीन अवैध अप्रवासी शामिल हैं, जो जेएमबी की योजनाओं या विचारधारा के प्रचार-प्रसार में शामिल पाए गए थे और भारत के खिलाफ जिहाद को आगे आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिहाद का प्रचार करने में शामिल था आरोपी
आतंक विरोधी जांच एजेंसी ने कहा कि मामला शुरू में 14 मार्च को भोपाल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और फिर एनआईए ने 5 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। असगर एक हाई लेवल का कट्टरपंथी है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न समूहों में ऑनलाइन नफरत और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके जिहाद का प्रचार करने में शामिल है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, "वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्तियों का करीबी सहयोगी है और भारत व बांग्लादेश में अन्य सहयोगियों के साथ गुप्त रूप से संवाद करने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन का उपयोग करते पाया गया।"