फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Highest number of gallantry medals to soldiers deployed in anti-terror operations in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में आतंक रोधी अभियान में तैनात जवानों को सबसे ज्यादा बहादुरी पदक

Thu, 15 Aug 2019 05:29 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Highest number of gallantry medals to soldiers deployed in anti-terror operations in Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लड़ने वाले जवानों को इस स्वतंत्रता दिवस पर सर्वाधिक वीरता पदक दिए गए। इनमें सबसे अधिक 75 पदक सीआरपीएफ जवानों को मिले। इनमें सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को मिला एक कीर्ति चक्र और दो शौर्य चक्र भी शामिल हैं। राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद सैपर प्रकाश जाधव को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। शांति काल में अदम्य साहस दिखाने वालों के लिए कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र अशोक चक्र के बाद दिया जाने वाला दूसरा और तीसरा बड़ा पदक है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह और उनके सहयोगी कांस्टेबल जाकेर हुसैन ने पिछले साल सितंबर में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। तीनों एक घर में छिपे थे और दोनों जांबाजों ने अदम्य साहस दिखाते हुए आतंकियों की गोलियों का सामना किया और लंबी चली मुठभेड़ के बाद तीनों को मार गिराया। कांस्टेबल जाकेर हुसैन को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


53वीं बटालियन के कांस्टेबल ध्यानेश्वर श्रीराम को बारामूला में 19 अक्तूबर 2019 को दो जैश आतंकियों को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र दिया जाएगा। इसके अलावा असिस्टेंट कमांडेंट एल इबोम्चा सिंह और शहीद कांस्टेबल मोहम्मद मजाहिद खान को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इन दोनों ने पिछले साल 12 फरवरी को दो लश्कर आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





थल सेना के आठ जवानों को शौर्य चक्र

वायुसेना के जवानों को कुल 13 पदक दिए गए जिनमें पांच युद्ध सेवा पदक और सात वायु सेना पदक हैं। वहीं थल सेना के आठ जांबाजों को शौर्य चक्र और 98 सेना पदक दिए गए। वहीं नौसेना के जवान के सिर्फ एक शौर्य चक्र की घोषणा की गई। 

किसे कितने वीरता पदक 
सीआरपीएफ 75
जम्मू कश्मीर पुलिस    
ओडिशा पुलिस 23
छत्तीसगढ़ पुलिस 09
बीएसएफ 05
आईटीबीपी 05

-09 जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया
-89 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक दिया गया
-677 जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया

कमांडर सत्यबीर समेत तीन को विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमांडर सत्यबीर सिंह, डिप्टी कमांडेंट आर पैगनकनन और उपनिरीक्षक एस रवींद्रन को विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा सीनियर कमांडेंट अजय कुमार और अनिल दामोर और डिप्टी कमांडेंट वाईएस शेखावत को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति का विशिष्ट फायर सेवा पदक डिप्टी निरीक्षक जनरल राजनाथ सिंह को दिया गया। इसके अतिरिक्त 25 अन्य जवानों को पदक दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed