फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high level meeting on security chaired by Prime Minister Narendra Modi

पीएम आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, तीनों सेना प्रमुखों ने भी की शिरकत

Thu, 28 Feb 2019 08:55 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 28 Feb 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
high level meeting on security chaired by Prime Minister Narendra Modi
सुरक्षा पर पीएम मोदी की अहम बैठक - फोटो : ANI
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर गुरुवार को भी उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी रहा। शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में बड़े मंत्री और तीनों सेना प्रमुख शामिल हुए। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई मंत्री शामिल थे। थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख ने भी बैठक में शिरकत की। वहीं, पीएम आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस की।  
विज्ञापन

 
 
जेटली ने कहा- 
-कैबिनेट बैठक में जम्मू कश्मीर पर दो फैसले लिए गए। जेएंडके आरक्षण एक्ट 2004 में संशोधन। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वालों को भी मिलेगा आरक्षण।  
-राजकोट में 1405 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। 

सेना की प्रेस कांफ्रेंस

जिस वक्त ये बैठक चल रही थी उसी समय तीनों सेनाओं की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस भी की गई जिसमें पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया गया। तीनों सेनाओं ने बताया कि वह हर हालात के लिए तैयार हैं। वायुसेना ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर हमले के लिए एफ 16 का इस्तेमाल किया। सेना ने इससे जुड़े सबूत भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। भारी दबाव के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करने का एलान किया। इमरान ने इसे शांति की पहल बताया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed