{"_id":"5c77fd53bdec2273970e5d3f","slug":"high-level-meeting-on-security-chaired-by-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, तीनों सेना प्रमुखों ने भी की शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, तीनों सेना प्रमुखों ने भी की शिरकत
Thu, 28 Feb 2019 08:55 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा पर पीएम मोदी की अहम बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर गुरुवार को भी उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी रहा। शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में बड़े मंत्री और तीनों सेना प्रमुख शामिल हुए। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई मंत्री शामिल थे। थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख ने भी बैठक में शिरकत की। वहीं, पीएम आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस की।
जेटली ने कहा-
-कैबिनेट बैठक में जम्मू कश्मीर पर दो फैसले लिए गए। जेएंडके आरक्षण एक्ट 2004 में संशोधन। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वालों को भी मिलेगा आरक्षण।
-राजकोट में 1405 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा।
सेना की प्रेस कांफ्रेंस
जिस वक्त ये बैठक चल रही थी उसी समय तीनों सेनाओं की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस भी की गई जिसमें पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया गया। तीनों सेनाओं ने बताया कि वह हर हालात के लिए तैयार हैं। वायुसेना ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर हमले के लिए एफ 16 का इस्तेमाल किया। सेना ने इससे जुड़े सबूत भी दिखाए।
विज्ञापन
बता दें कि आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। भारी दबाव के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करने का एलान किया। इमरान ने इसे शांति की पहल बताया।
विज्ञापन
Delhi: Visuals from the high level meeting on security chaired by Prime Minister Narendra Modi at 7 Lok Kalyan Marg pic.twitter.com/y9DDv8UA04
— ANI (@ANI) February 28, 2019विज्ञापन