{"_id":"5b6574fd4f1c1b8f3e8b500f","slug":"high-import-duty-on-29-us-products-will-now-be-applicable-from-september-18-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा आयात शुल्क अब 18 सितंबर से होगा लागू : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
29 अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा आयात शुल्क अब 18 सितंबर से होगा लागू : सरकार
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अमेरिका के 29 प्रकार के उत्पादों के आयात पर ऊंचा सीमाशुल्क लागू करने के फैसले को लागू करने की समयसीमा 45 दिन बढ़ा दी है। इन उत्पादों में बादाम, अखरोट और दालें आदि भी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय की एक ताजा अधिसूचना में कहा गया है कि नए शुल्क 18 सितंबर से लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
जून में जारी अधिसूचना के अनुसार अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क वृद्धि आज से लागू होनी थी। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच जो बातचीत चल रही है उसको लेकर कुछ सकारात्मक बाते सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से शुल्क लागू करने की समयसीमा 45 दिन बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कल रात जारी अधिसचूना में वित्त मंत्रालय ने चार अगस्त की तारीख को बदलकर 18 सितंबर कर दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने राजस्व विभाग को सुझाव दिया था कि अधिसूचना में संशोधन कर इन उपायों को लागू करने की समयसीमा 45 दिन बढ़ाइ जाए। अधिसूचना के अनुसार अमेरिका से आयात किए जाने वाले 29 प्रकार के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
अखरोट पर आयात शुल्क 30 से बढ़ाकर 120 प्रतिशत किया गया है। चने और मसूर दाल पर आयात शुल्क 30 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। दालों पर आयात शुल्क 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया गया है। भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क में वृद्धि से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 मार्च को आयातित इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की संभावना पैदा हो गई है।