Assam: सिलचर में 210 करोड़ कीमत की 21 किलो हेरोइन जब्त, मिजोरम से कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे ड्रग्स
अधिकारियों ने बताया कि वाहन चलाने वाले व्यक्ति की पहचान लालडिनोवा के तौर पर की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी यात्रा की शुरुआत आइजोल से की थी और ड्रग्स को ब्रेड एवं बिस्किट के कंटेनर में रख कर ले जा रहा था।
विस्तार
#WATCH | Assam: 21kg of heroin was seized in Silchar in a joint operation by STF Assam & Cachar Police. One person has been arrested and an investigation is underway to crack the supply grid. https://t.co/hAItsXKToJ pic.twitter.com/JofBzGA3Xx
— ANI (@ANI) April 5, 2024विज्ञापन
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "210 करोड़ रुपये। असम में अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी। ड्रग्स मुक्त असम (ड्रग्स फ्री असम) की ओर यह एक बड़ा कदम है। एसटीएफ असम और कछार पुलिस की एक संयुक्त अभियान में सिलचर में 21 किलो हेरोइन बरामद किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शाबाश असम पुलिस।"
₹𝟐𝟏𝟎𝐜𝐫- 𝐀𝐒𝐒𝐀𝐌'𝐒 𝐁𝐈𝐆𝐆𝐄𝐒𝐓 𝐄𝐕𝐄𝐑 𝐃𝐑𝐔𝐆𝐒 𝐇𝐀𝐔𝐋💉💊
In a big step towards a #DrugsFreeAssam, 21kg of heroin has been seized in Silchar in a joint operation by @STFAssam & @cacharpolice.
One person has been arrested and investigation is underway to crack… pic.twitter.com/TKVmhkSvRp — Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) April 4, 2024
ब्रेड और बिस्किट के कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे ड्रग्स
अधिकारियों ने बताया कि वाहन चलाने वाले व्यक्ति की पहचान लालडिनोवा के तौर पर की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी यात्रा की शुरुआत आइजोल से की थी और ड्रग्स को ब्रेड एवं बिस्किट के कंटेनर में रख कर ले जा रहा था।
असम एसटीएफ के प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने कहा, "10 दिन पहले हमें जानकारी मिली थी कि पड़ोसी राज्य से नशीली दवाओं को असम ले जाया जाएगा, जहां से इसे अन्य शहरों में भेजा जाएगा। तीन दिन पहले हमें जानकारी मिली की तस्करों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है।"
उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार की शाम को 21.5 किलो हेरोइन, जिसमें 18 किलो शुद्धतम रूप में और 3.5 किलो उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया था। इसकी कुल कीमत 210 करोड़ रुपये है, लेकिन 18 किलो शुद्धतम हेरोइन के साथ अन्य पदार्थों को मिलाकर इसे 50-60 किलो बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसकी कीमत अब 540 करोड़ रुपये है।