फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hero of the Surgical Strike DS Hooda gave Rahul Gandhi a report on National Security

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो डीएस हुड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर राहुल गांधी को सौंपी रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 06:03 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Hero of the Surgical Strike DS Hooda gave Rahul Gandhi a report on National Security
लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पाक अधिकृत कश्मीर में 2016 में आतंकियों के लॉन्च पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के मुख्य रणनीतिकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक रिपोर्ट सौंपी। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक महीने पहले ही उन्हें एक दृष्टि-पत्र सौंपने को कहा था। 

विज्ञापन

 


उत्तरी सैन्य कमान के पूर्व कमांडर को गांधी द्वारा फरवरी में देश के लिये दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए बनाए गए 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर कार्य बल' का प्रमुख बनाया गया था। 

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट किया, 'लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा और उनके दल ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की है और उन्होंने इसे आज मुझे सौंपा। इस विस्तृत रिपोर्ट पर पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर चर्चा और बहस की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने हुड्डा और उनके दल को इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने पार्टी द्वारा बनाई गई समिति की अध्यक्षता की और विशेषज्ञों के एक चयनित समूह से परामर्श के बाद इसे तैयार किया। 


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुड्डा ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरी अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक कार्यबल गठित किया था। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति दस्तावेज तैयार किया और आज इसे उन्हें सौंप दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed