फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail

Hemant Soren: जेल से निकलने बाद हेमंत का हमला, कहा- मेरे खिलाफ रची गई साजिश; बीजेपी बोली- अभी सिर्फ जमानत मिली

Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 28 Jun 2024 06:58 PM IST
सार

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दी है। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे झूठे मामले में फंसाकर 5 महीने जेल में बिताने को मजबूर किया गया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसे सत्य की जीत बताया।

विज्ञापन
Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail
मेरे खिलाफ रची गई साजिश- हेमंत, बीजेपी बोली- अभी सिर्फ जमानत मिली - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई है। वहीं हेमंत सोरेन ने दावा किया कि उन्हें धनशोधन मामले में गलत तरीके से फंसाया गया और उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वो इस बात से चिंतित हैं कि देश में किस तरह से राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की आवाज दबाई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत नेताओं ने की मुलाकात
वहीं जेल से हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम गठबंधन के कई नेताओं ने रांची में हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail
हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में मिली जमानत - फोटो : PTI
मेरे खिलाफ साजिश रची गई- हेमंत सोरेन
बिरसा मुंडा जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कि मुझे गलत तरीके से फंसाया गया। मेरे खिलाफ साजिश रची गई और मुझे पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं हेमंत सोरेन ने आगे कहा, मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। न्यायालय ने अपना आदेश सुनाया और मैं जमानत पर बाहर हूं। लेकिन न्यायिक प्रक्रिया लंबी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने जो काम शुरू किया है, जो युद्ध मैंने छेड़ा है, उसे पूरा करूंगा।

राहुल ने हेमंत सोरेन से फोन पर की बात, गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक द्वेष
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झामुमो नेता को राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तार किया गया था। वहीं सोश मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने सोरेन से फोन पर बात की और उनकी रिहाई पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, हम उन्हें जमानत देने के हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं । राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो लोग संविधान की रक्षा की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं, सत्य ही उनकी रक्षा करता है।

 

Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा- सत्य की जीत हुई - फोटो : ANI
सत्य की जीत हुई- मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
वहीं झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसे सत्य की जीत करार दिया है। मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लिखा, सत्य परेशान हो सकता हैं, पराजित नहीं। इसके साथ ही चंपई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा सत्यमेव जयते!। वहीं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत देने के हाई कोर्ट के फैसले की जमकर सराहना की है।

 

Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail
अपने माता-पिता से मिले हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
राज्य के तमाम नेताओं ने की फैसले की सराहना
झारखंड सरकार में मंत्री और हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने मामले में कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। न्याय की जीत हुई, मैं हाई कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और मंत्री हफीजुल हसन ने एक्स पर लिखा, सत्य कभी पराजित नही हो सकता। मैं हाई कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं। इस फैसले ने तानाशाही ताकतों की तरफ से बनाए गए महल को भी ध्वस्त कर दिया है। वहीं हेमंत सोरेन की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रसिद्ध हिंदी गीत का हिस्सा - 'हंसते हंसते कट जाए रास्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे' सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

Hemant soren says- i was falsely implicated, bjp says- not freed from all charges but only granted bail
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : ANI
भाजपा ने कहा- सिर्फ जमानत मिली है, बरी नहीं हुए
इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, सिर्फ जमानत मिली है, सभी आरोपों से मुक्त नहीं किया गया। वहीं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन इसे लेकर जश्न मना रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे वो सभी आरोपों से बरी हो गए हैं, उन्हें बस जमानत मिली है।

31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे हेमंत सोरेन
झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धनशोधन मामले में जमानत दी है। न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय की तरफ से पारित आदेश में कहा गया, याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की दो जमानतें प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया जाता है। बता दें कि हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed