फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hemant Soren Jharkhand CM Death Threat News : Soren s security beefed up after receiving threat mails

Hemant Soren Death Threat: मुख्यमंत्री सोरेन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 09 Feb 2021 11:38 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 09 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Hemant Soren Jharkhand CM Death Threat News : Soren s security beefed up after receiving threat mails
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए अपराधियों ने अब उन्हें निशाने पर ले रखा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था संभालने वालों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

चार जनवरी को राजधानी के किशोरगंज चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला होने के बाद उन्हें एक बेनामी ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में तैनात विशेष शाखा के दारोगा मोहम्मद तंजील खान के बयान पर रांची के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मुख्यमंत्री के अलावा उनके सचिव को भी भेजा गया है। ई-मेल भेजने वाले का नाम व पता इस ई-मेल में नहीं है। इस ई-मेल में डीजीपी एमवी राव को भी धमकी दी गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाना रांची के इंस्पेक्टर सतीश गोराई को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में भी मिली थी जान से मारने की धमकी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गत वर्ष जुलाई महीने में भी ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। अपराधियों ने आठ व 17 जुलाई , 2020 को ई-मेल भेजकर धमकी दी थी। इस मामले में रांची के साइबर थाने में पहले भी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इन दोनों ई-मेल को भेजने के लिए जर्मनी व स्विटजरलैंड के अलग-अलग सर्वर का प्रयोग किया गया था।


 जर्मनी व स्विटजरलैंड से मांगी मदद
मुख्यमंत्री को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से अपराधियों को पकड़ने के लिए सीआईडी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सीआईडी के एडीजी अनिल पाल्टा स्वयं इस केस की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जर्मनी व स्विटजरलैंड को अनुरोध पत्र भी भेजा है ताकि ई-मेल भेजने वालों तक पुलिस पहुंच सके। अब तक साइबर क्राइम थाने को इस ई-मेल से संबंधित आईपी एड्रेस का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed