{"_id":"65bb7116f50e27575204a54a","slug":"hemant-soren-arrest-opposition-accuses-government-of-stifling-its-voice-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemant Soren Arrest: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बिफरा विपक्ष, बोले- हमें दबाने की कोशिश; BJP ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hemant Soren Arrest: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बिफरा विपक्ष, बोले- हमें दबाने की कोशिश; BJP ने किया पलटवार
Thu, 01 Feb 2024 04:01 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:01 PM IST
सार
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पास आते ही केंद्र बेचैन दिखाई दे रहा है, इसलिए हमें दबाने की कोशिश हो रही है। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि अगले एक महीनें में कई विपक्षी नेताओं को केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियां गिरफ्तार कर सकती हैं।
विज्ञापन
Hemant Soren (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने के एक दिन बाद गुरुवार को तमाम विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी जैसे एजेंसियों के जरिए आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा नेताओं ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कानून के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही हैं।
विपक्षी नेताओं को दबाने का केंद्र कर रहा प्रयास- सौगत रॉय
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह विपक्ष को दबाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) सरकार के हथियार हैं। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था और झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को अपना विधायक दल का नेता चुना गया था।
भाजपा तो वॉशिंग मशीन की तरह है- फौजिया खान
जबकि कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि चुनावी मौसम है और ईडी को किसी कारण की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद फौजिया खान ने सवाल किया कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं पर पर ही छापेमारी क्यों करती है। इतने दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि ईडी की छापेमारी, आयकर के छापे विपक्ष के सदस्यों तक ही सीमित है। साथ ही कहा कि भाजपा तो वॉशिंग मशीन की तरह है, जो वहां जाएगा तो साफ हो जाएगा और अगर उनसे अलग होगा तो गिरफ्तार हो जाएगा।
विज्ञापन
अगले महीनें कई विपक्षी नेता होंगे गिरफ्तार- आतिशी
वहीं आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमला करने का एक प्रयास है। अगले एक महीने में मुझे यकीन है कि कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे।
लोग जानते हैं कि झामुमो सरकार की भ्रष्ट- जयंत सिन्हा
तमाम विपक्षी नेताओं के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन कहते रहे कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उन्होंने कुछ गलत किया है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के लोग देख सकते हैं कि यह सरकार कितनी भ्रष्ट है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।