{"_id":"5b512beb4f1c1b1e308b5c41","slug":"help-desk-will-be-set-up-in-10-cities-to-get-gst-refunds-easily-to-exporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यातकों को आसानी से जीएसटी रिफंड दिलवाने के लिए 10 शहरों में बनेंगी हेल्प डेस्क ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निर्यातकों को आसानी से जीएसटी रिफंड दिलवाने के लिए 10 शहरों में बनेंगी हेल्प डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jul 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने निर्यातकों को आसानी से जीएसटी रिफंड दिलवाने के लिए दिल्ली, लुधियाना सहित 10 शहरों में हेल्प डेस्क खोलने का फैसला किया है। इन शहरों में आगामी एक अगस्त तक दो सप्ताह के लिए हेल्प डेस्क खोला जाएगा, जहां सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी निर्यातकों की सहायता करेंगे। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने तय किया है कि अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, कोचीन, कोयम्बटूर, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लुधियाना और मुंबई में निर्यातकों की सहायता के लिए दो सप्ताह तक हेल्प डेस्क का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क के लिए कार्यालय की व्यवस्था फियो करेगी, जबकि वहां कस्टम विभाग के अधिकारी बैठक कर निर्यातकों का रिफंड निकलवाएंगे।
फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे निर्यातकों को फंसा हुआ रिफंड निकलवाने में आसानी होगी।