{"_id":"5c217f0cbdec2257107352d1","slug":"helicopter-service-began-to-watch-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सुविधा
Tue, 25 Dec 2018 06:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के केवडिया में बनी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के दीदार की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 182 मीटर ऊंची दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए अब हेलीकॉप्टर सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत रविवार को की गई। जानकारी के मुताबिक अभी कर 59 पर्यटकों और छह मीडिया कर्मियों ने इस सेवा का प्रयोग किया है। बता दें कि हेलीकॉप्टर राइड कुल 10 मिनट की होगी और इसके लिए आपको 2900 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस प्रतिमा के पास दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने का रिकॉर्ड है। इसकी ऊंचाई अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से करीब दोगुनी है।
विज्ञापन
बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आई थी। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना औसतन 15 हजार पर्यटक इसे देखने आते हैं।