फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hectic schedule for PM Modi in the next 3 days leading up to G20 Summit 20th ASEAN India Summit

PM Modi: जी20 समिट से पहले प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त; जाकार्ता रवाना होने से पहले कही यह बात

Wed, 06 Sep 2023 07:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 07:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 10 देशों के प्रभावशाली समूह ‘आसियान’ के नेताओं के साथ भारत की साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं। जकार्ता के लिए रवाना होने से पहले अपने बयान में ‘आसियान’ के साथ जुड़ाव को भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का एक ‘महत्वपूर्ण स्तंभ’ करार दिया।

विज्ञापन
Hectic schedule for PM Modi in the next 3 days leading up to G20 Summit 20th ASEAN India Summit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। वे आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार शाम को जकार्ता के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के साथ-साथ कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने रात आठ बजे इंडोनेशिया के लिए विमान से उड़ान भरी। उड़ान में लगभग सात घंटे बिताएंगे और सात सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजे जकार्ता पहुंचेंगे। वे सुबह सात बजे आसियान-भारत शिखर सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह भारतीय समयानुसार सुबह 8.45 बजे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:45 बजे दिल्ली के लिए विमान से रवाना होंगे। उनके शाम 6:45 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। 8 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित तीन देशों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। जी20 की बैठक 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसियान नेताओं के साथ चर्चा करने को लेकर उत्सुक हूं: मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी से दोनों पक्षों के संबंधों में नई गतिशीलता का संचार हुआ है। आसियान की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समूह के नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान सदस्य देशों के साथ भारत की साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

आसियान से संबंधों का चौथा दशक
प्रधानमंत्री ने कहा, आसियान के साथ जुड़ाव भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आसियान के साथ हमारी साझेदारी अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है। पिछले साल हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने हमारे संबंधों में नई गतिशीलता ला दी है। व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद यह पहला आसियान-भारत शिखर सम्मेलन है। इस बैठक में भारत-आसियान संबंधों की प्रगति समीक्षा की जाएगी और सहयोग की भावी दिशा तय की जाएगी।

ईएएस अहम मुद्दों पर चर्चा का मंच 
पीएम ने कहा, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन समेत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करता है। इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग के उपायों पर समूह के अन्य नेताओं के साथ विचारों के आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।

पीएम ने पिछले साल बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, इस यात्रा से आसियान क्षेत्र के साथ हमारा जुड़ाव और गहरा होगा।

 
शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा इंडोनेशिया
इंडोनेशिया, ‘आसियान’ (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed