आंध्र प्रदेश में 100 से ज्यादा इलाकों में भारी बारिश, विशाखापट्टनम में कार बहने से एक की मौत
आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बारिश के पीछे का कारण बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र जो राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में तटीय इलाकों के करीब से होकर गुजरा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल शाम साढ़े छह बजे से आज सुबह साढ़े सात बजे के बीच तटीय क्षेत्रों से गुजरा।
इसकी वजह से राज्य में 100 से ज्यादा स्थानों पर 11.5 सेंटीमीटर से लेकर 24 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई जिनमें पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम और कृष्णा जिले शामिल हैं। वहीं तूफान की वजह से विशाखापट्टनम के नर्सीपटनम में कार के बह जाने से एक की मौत हो गई और तीन लोगों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Andhra Pradesh: One person died while three others were rescued after their car was swept away in water in Visakhapatnam's Narsipatnam, earlier today.
विज्ञापन विज्ञापन
As per Visakhapatnam cyclone warning centre, deep depression crossed north Andhra Pradesh coast near Kakinada today. pic.twitter.com/jek0TF1xBd— ANI (@ANI) October 13, 2020
तूफान के कारण तेज हवाओं की वजह से विशाखापट्टनम में तेन्नेती पार्क तट के निकट एक मालवाहक जहाज बहकर आ गया था। प्राधिकरण के सूत्रों ने कहा कि नुकसान का अभी तत्काल पता नहीं चल पाया है क्योंकि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अब भी बहाल नहीं है।