फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy to heavy rain in andhra pradesh car swim away in visakhapatnam one man died

आंध्र प्रदेश में 100 से ज्यादा इलाकों में भारी बारिश, विशाखापट्टनम में कार बहने से एक की मौत

Tue, 13 Oct 2020 02:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
heavy to heavy rain in andhra pradesh car swim away in visakhapatnam one man died
विशाखापट्टनम में आए तूफान में एक कार बही, एक की मौत - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बारिश के पीछे का कारण बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र जो राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में तटीय इलाकों के करीब से होकर गुजरा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल शाम साढ़े छह बजे से आज सुबह साढ़े सात बजे के बीच तटीय क्षेत्रों से गुजरा।

विज्ञापन



इसकी वजह से राज्य में 100 से ज्यादा स्थानों पर 11.5 सेंटीमीटर से लेकर 24 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई जिनमें पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम और कृष्णा जिले शामिल हैं। वहीं तूफान की वजह से विशाखापट्टनम के नर्सीपटनम में कार के बह जाने से एक की मौत हो गई और तीन लोगों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन





तूफान के कारण तेज हवाओं की वजह से विशाखापट्टनम में तेन्नेती पार्क तट के निकट एक मालवाहक जहाज बहकर आ गया था। प्राधिकरण के सूत्रों ने कहा कि नुकसान का अभी तत्काल पता नहीं चल पाया है क्योंकि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अब भी बहाल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed