फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy Snowfall in Hills, Dense Fog in Plains; Cold Wave Alert Issued Across North India

Weather Update: पहाड़ों पर भारी हिमपात, मैदान में कोहरे का कहर; शीतलहर-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में यलो चेतावनी

Sun, 28 Dec 2025 03:55 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Dec 2025 03:55 AM IST
सार

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर और बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी।

विज्ञापन
Heavy Snowfall in Hills, Dense Fog in Plains; Cold Wave Alert Issued Across North India
उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। आनंद विहार की तस्वीर। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, मैदान में कोहरे के कहर और शीत लहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के 18 समेत देश के विभिन्न राज्यों में 30 से अधिक जिलों में शनिवार सुबह कई जगह दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के अमृतसर और जालंधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य दर्ज की गई। फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम पारा सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 22.3 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ।  वहीं, हिमाचल प्रदेश में 30 दिसंबर तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हिमाचल  में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में रातें ठंडी, सोनमर्ग में पारा माइनस 5.8 डिग्री
तापमान में गिरावट व चोटियों पर बर्फबारी से कश्मीर घाटी में रातें फिर ठंडी हो गई हैं। कई जगहों पर न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। सोनमर्ग माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, श्रीनगर में यह शून्य से नीचे 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में नए साल पर भी बर्फबारी के आसार हैं।

प्रदूषण की मार : राजधानी में एक्यूआई 385
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता फिर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में चली गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई क्रमश: 409 व 404 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 385 और ग्रेटर नोएडा का 395 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में हवा में मौजूद प्रदूषकों में पीएम 2.5 की प्रमुखता रही। गाजियाबाद व मेरठ में पीएम 10 की भी मौजूदगी पाई गई।


इंडिगो की 57 उड़ानें रद्द, कई में देरी
खराब मौसम के चलते इंडिगो ने 57 उड़ानें रद्द कर दीं। एयरलाइन ने रविवार के लिए अब तक 13 उड़ानें रद्द कीं। इनमें दो परिचालन कारणों से और बाकी मुख्य रूप से खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण रद्द की गई हैं। कई उड़ानों में देरी भी हुई और कुछ को दिल्ली व जयपुर भेजना पड़ा। शनिवार को रद्द 57 उड़ानों में चंडीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, बंगलूरू, दिल्ली, गया, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर और पुणे शहरों की उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है कि सही समय की जानकारी लेने के बाद ही घरों से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed