फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains predicted in Kannur and Kasaragod districts of kerala for July 11

मौसम: केरल के दो जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

Sat, 10 Jul 2021 04:04 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 04:04 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 11 जुलाई को कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
Heavy rains predicted in  Kannur and Kasaragod districts of kerala for July 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 11 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और पालक्काड, त्रिशूर, इडुक्की तथा एर्नाकुलम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इस बीच कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथित्ता जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, कोट्टायम में शनिवार को सुबह 10 बजे तक 15 सेंटीमीटर तक बारिश हुई जबकि तिरुवनंतपुरम जिले में 1.7 सेंटीमीटर और एर्नाकुलम में 10.7 सेमी. तक बारिश हुई।
विज्ञापन


मछुआरों और केरल के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है, ‘‘केरल के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड अलर्ट का मतलब होता है 24 घंटों में 20 सेमी. से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है छह सेमी. से 20 सेमी. तक बहुत बारिश बारिश। येलो अलर्ट का मतलब होता है छह से 11 सेमी. तक भारी बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed