फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rains lashed parts of Maharashtra here is the monsoon updates of other states

यहां बरपा मानसून का कहर, अगले तीन दिनों में इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Tue, 26 Jun 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
heavy rains lashed parts of Maharashtra here is the monsoon updates of other states

एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है तो वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। अभी तक बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसून पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली समेत शेष राज्यों में इसके 29 जून तक पहुंचने की संभावना है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से 24 घंटे के अंदर चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है जिसमें एक 15 साल का बच्चा भी शामिल है। पानी भरने की वजह से मुंबई के सार्वजनिक परिवहन में काफी परेशानियां आ रही हैं। मुंबई की धड़कन कही जाने वाली कुछ लोकल ट्रेनें अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंबई को अगले कुछ समय तक भारी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। वहीं गुजरात में भी हाई अलर्ट जारी रखा गया है। बारिश का असर कुछ ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। जिसमें अहमदाबाद से इंदौर जाने वाली शांति एक्सप्रेस शामिल है। बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां खगड़िया, सुपौल, लखीसराय, कटिहार, समस्तीपुर और जिलों में अन्य कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में यहां मानसून सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन


अगले तीन दिनों में यहां आएगा मानसून

मंगलवार- मौसम विभाग ने गुजरात सहित अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी जैसे कि कोंकण और गोवा, आसाम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा। इसी समय तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, झारखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और तूफान आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार- कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और भारी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी और बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं केरल, पश्चिमी कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ ही ओलावृष्टि होने की आंशका है।

गुरुवार- कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और भारी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय कर्नाटक और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, पश्चिमी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिमी आंतरिक कर्नाटक और केरल के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ही ओलावृष्टि हो सकती है।

heavy rains lashed parts of Maharashtra here is the monsoon updates of other states
पिछले 24 घंटों के दौरान यह रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में काफी भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों में भी भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एक या दो जगहो पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, और मध्य प्रदेश के हिस्सोंमें हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्ष्यद्वीप में कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed