फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains in South India Kerala most affected, 22 people die

दक्षिण भारत में बारिश का कहर, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित, 22 लोगों की मौत

Fri, 09 Aug 2019 10:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: आसिम खान Updated Fri, 09 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in South India Kerala most affected, 22 people die
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दक्षिण भारत में शुक्रवार को भी बारिश का कहर जारी रहा। बारिश के कारण हुए भूस्खलनों और बाढ़ ने पिछले तीन दिन में केरल में 22 लोगों की जान ली है। प्रशासन निचले इलाकों से लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं तमिलनाडु ने बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नीलगिरि जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है। जिले में वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर नई दिल्ली में कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर मदद मांगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले ही वर्ष केरल को बाढ़ का ऐसा भयावह रूप देखने को मिला था कि दुनिया स्तब्ध रह गई थी। उस दौरान राज्य सरकार को राहत एवं बचाव कार्यों में सेना और वायुसेना की मदद लेनी पड़ी थी। बारिश के कारण रेल और हवाई यातायात दोनों प्रभावित हैं। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं जबकि कोच्चि हवाईअड्डे से विमान परिचालन रविवार तक के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के 14 में से नौ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को हालात को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन में बारिश से 22 लोगों की मौत हुई है।


रक्षा सूत्रों का कहना है कि मेप्पदी में जमीन धंसने से करीब 150 लोग फंस गए हैं। बचाव अभियान जारी है। कोच्चि में दक्षिण नौसेना कमान का कहना है कि अगर असैन्य हवाईअड्डा लंबे समय तक बंद रहता है तो वह छोटे व्यवसायिक विमानों के लिए अपना हवाईअड्डा खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed