{"_id":"616e17a02dbb8c37f5044000","slug":"heavy-rains-in-kerala-a-couple-did-not-postpone-their-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heavy Rains In Kerala : घोड़ा, कार न बग्घी, पतीले में सवार होकर शादी करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heavy Rains In Kerala : घोड़ा, कार न बग्घी, पतीले में सवार होकर शादी करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
Tue, 19 Oct 2021 06:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अलप्पुजा।
एजेंसी, अलप्पुजा।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:28 AM IST
सार
शहर की सड़कें पानी से भरी थीं। ऐसे में रिश्तेदार उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्थानीय भाषा में चेंबू कहे जाने वाले बड़े पतीले में बैठाकर पानी पर यात्रा करवाते हुए विवाह स्थल तक ले गए।
विज्ञापन
पतीले में सवार होकर विवाह करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में तीन दिन की भारी बारिश से आई तबाही के बावजूद एक जोड़े ने अपना विवाह नहीं टाला। बदलाव केवल इतना किया कि घोड़े, कार या बग्घी के बजाय दूल्हा-दुल्हन एल्यूमीनियम के पतीले में सवार होकर विवाह करने पहुंचे और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
विज्ञापन
विवाह करने वाले अलप्पुजा के आकाश और ऐश्वर्या, दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। शहर में सड़कें पानी से भरी थीं। ऐसे में रिश्तेदार उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्थानीय भाषा में चेंबू कहे जाने वाले बड़े पतीले में बैठाकर पानी पर यात्रा करवाते हुए समारोह स्थल तक ले गए।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने सुझाया था उपाय
विवाह की तारीख पहले से तय थी, शुभ आयोजन को विकट समय में टालने के बजाय उन्होंने बरकरार रखने का निर्णय किया। उन्हें चेंबू में विवाह स्थल पहुंचने का उपाय मंदिर प्रशासन ने सुझाया और पतीले भी मुहैया करवाए। उनके विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कम आए लोग, लेकिन जोड़ा खुश
थालावड़ी के मंदिर के हॉल में हुए इस विवाह में काफी कम लोग पहुंच सके क्योंकि शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भरा है। विवाह के बाद आकाश और ऐश्वर्या ने बताया कि पहले ही कोविड-19 की वजह से मेहमानों की संख्या कम थी। हालांकि वे विवाह करके काफी खुश हैं।