फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rain, Mumbai Weather News Today: Heavy Rainfall Triggers Heavy Water Logging In Maharashtra

Mumbai Rains: रातभर की बारिश से जलमग्न हुई देश की आर्थिक राजधानी: रेल, रोड, अदालत और दफ्तर हुए बंद

Wed, 23 Sep 2020 04:38 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Rain, Mumbai Weather News Today: Heavy Rainfall Triggers Heavy Water Logging In Maharashtra
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : PTI

विज्ञापन

Rain in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। बीएमसी ने बारिश को ध्यान में रखते हुए अवकाश की घोषणा की है। वहीं, भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन



भारी बारिश के चलते शहर के सायन रेलवे स्टेशन पर यात्री फंस गए। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते स्थिति ऐसी बिगड़ी कि प्लेटफॉर्म तक पानी आ गया जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
सेंट्रल रेलवे ने बताया है कि जलभराव के कारण, कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है। मुंबई-भुवनेश्वर स्पेशल को 10 बजे रात को पुनर्निर्धारित किया गया है। ठाणे स्टेशन पर आने वाली भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल, हावड़ा-मुंबई स्पेशल, हैदराबाद-मुंबई स्पेशल और कल्याण स्टेशन पर गडग-मुंबई को छोटी अवधि के लिए रोक दिया गया है।


भारी बारिश के कारण सायन-कुर्ला, चूनाभट्टी-कुर्ला और मस्जिद में जलभराव के चलते रेलवे ने सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के बीच लोकल रेल सेवा रोक दी है। ठाणे-कल्याण और वाशी व पनवेल के लिए शटल सेवा जारी की गई है।   

लोकल ट्रेनों का संचालन रुका
पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई में भारी जलजमाव हुआ है। ग्रांट रोड से चरनी रोड, लोवर परेल से प्रभादेवी, दादर से माटुंगा, माटुंगा से माहिम में भारी जलजमाव है। चर्चगेट से अंधेरी के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसके अलावा विरार से अंधेरी जाने वाली लंबी दूरी की स्पेशल लोकल ट्रेन को पुनर्निर्धारित किया गया है। 
 

चर्चगेट-अंधेरी के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित
पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने बताया है कि चर्चगेट-अंधेरी के बीच भारी बारिश और जलजमाव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित है और उपनगरीय स्थानीय सेवा अंधेरी और विरार के बीच सामान्य चल रही है। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

 

बीएमसी ने निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव और भारी वर्षा के बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया है। आयुक्त का कहना है कि जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें। 
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है।

सितंबर में 26 सालों में दूसरी बार हुई इतनी अधिक बारिश
मुंबई में मंगलवार और बुधवार सुबह 286.4 एमएम बारिश हुई है, जिसे अत्यंत भारी बारिश के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह इस मौसम में हुई सबसे भारी बारिश है और 26 साल (1994-2020) में सितंबर महीने में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। 


बारिश के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट में अवकाश
बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते आज होने वाली सभी सुनवाई पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश ने आज अवकाश की घोषणा की है। 

इस वजह से हो रही है भारी बारिश
मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के लिए कई मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन जारी है, पूर्व-पश्चिम क्षेत्र में बनी बारिश की स्थिति भी मुंबई के करीब पहुंच रही है। पूर्वी मध्यप्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिमी तट पर मानसून में वृद्धि हो रही है। वहीं, मुंबई और उपनगरों में बारिश आज रात तक जारी रहेगी, लेकिन बीच-बीच में छोटी-छोटी फुहारें भी होंगी। हालांकि, कल रात जितनी बारिश हुई थी, उतनी आज होने की संभावना नहीं है। 

मुंबई में उच्च ज्वार की उम्मीद
मुंबई में आज अपराह्न 3.50 बजे 3.65 मीटर के उच्च ज्वार की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed