{"_id":"5d57fcd18ebc3e897376ed0b","slug":"heavy-rainfall-recorded-in-kolkata-train-and-air-services-also-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कोलकाता बेहाल, सड़कों पर भरा पानी, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश से कोलकाता बेहाल, सड़कों पर भरा पानी, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित
Sat, 17 Aug 2019 06:45 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
मूसलधार बारिश और निचले इलाके में जलजमाव के कारण कई स्थानों का संपर्क कटने से शनिवार को महानगर के अधिकतर हिस्से में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार दोपहर तक पिछले 24 घंटे में 186.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
सेंट्रल एवेन्यू, कॉलेज स्ट्रीट, शेक्सपियर सरानी और बेहाला समेत कई अन्य इलाकों में लोग घुटने तक पानी में आते-जाते नजर आए। मध्य, दक्षिण, उत्तर कोलकाता के कई इलाके में यातायात बाधित होने से जाम लग गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बारिश की वजह से उड़ान सेवा भी प्रभावित हुई और विमानों के आगमन-प्रस्थान में देरी हुई।
पूर्व रेलवे के सीपीआरओ निखिल के. चक्रवर्ती ने बताया कि जलजमाव के कारण सुबह पौने ग्यारह बजे से सर्कुलर रेलवे सेवा निलंबित थी। चक्रवर्ती ने बताया कि पूर्व रेलवे के सियालदह और हावड़ा रेल खंड पर आवागमन धीमा हुआ लेकिन किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया।