फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rainfall in Mumbai orange alert 

मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल बंद

Wed, 04 Sep 2019 08:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 08:59 PM IST
सार

  • मुंबई में लगातार बुधवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। 
  • शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
  • सड़कों पर भी पानी भरने से कई गाड़ियां फंस गई हैं। 
  • मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rainfall in Mumbai orange alert 
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों से पश्चिमी महाराष्ट्र के बांधों में पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिए कहा है, जहां पिछले महीने कुछ जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचायी थी। मुंबई नगर निकाय ने सभी स्कूलों को बंद रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्रों को सुरक्षित घर वापस भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पानी भरने के कारण विदर्भ क्षेत्र में गढ़चिरौली और गोंदिया जिले के 100 से ज्यादा गांवों और कोंकण इलाके के रत्नागिरि तथा सिंधुदुर्ग जिलों के विभिन्न हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है। रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के पश्चिमी घाट इलाकों में भूस्खलन होने की भी सूचना है।

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को पिछले सप्ताह बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से अनवरत बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य में हालात और खराब हो गए हैं।

भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में गणेशोत्सव पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है। मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे मध्य और हार्बर रेलवे लाइनों और पश्चिमी लाइन के कुछ हिस्सों में कई स्थानीय ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
 
पश्चिम रेलवे ने कहा कि माटुंगा रोड पर जलभराव के कारण इसकी लाइनों पर ट्रेनों को चर्चगेट और वसई रोड के बीच निलंबित कर दिया गया। बयान में यह भी कहा गया कि नालसोपारा में जल स्तर 300 मिमी से ऊपर चला गया, जिसके मद्देनजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से वसई और विरार के बीच रोक दिया गया।

पटरी पर पानी भर जाने के कारण जयपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस वैतरणा स्टेशन के पास एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि कई उड़ानों के परिचालन में औसतम 25 मिनट की देरी हुई है।

मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बाढ़ के कारण धीमी हो गई। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 150 मौसम केंद्रों में से 100 में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।




भारी बारिश के चलते सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में छात्र पहले से मौजूद हैं वहां से प्रिंसिपल से आग्रह किया गया है कि सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि उन्हें सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित घर वापस भेजा जाए।

यहां बीते दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक रात को हुई बारिश से गांधी मार्केट में दो फीट तक पानी भर गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर वहां फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए मदद मांगी। 

 



हालांकि आज सुबह मुंबई में बारिश नहीं हुई और ट्रेनें भी समय भी पर चलीं। लेकिन बीएमसी ने कहा है कि मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीएमसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समुद्री तटों और जलजमाव वाले इलाकों की ओर ना जाएं। इसके साथ ही बीएमसी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बीएमसी ने कहा है कि आपातकालीन स्थिति में 1916 नंबर पर फोन करें।

पश्चिमी रेलवे का कहना है कि वसाई-विरार के बीच जलभराव के कारण कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया और कुछ को वापस भेज दिया गया।
 



बता दें मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर जगह-जगह पंडाल लगे हैं और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ही दिनों के बाद मुंबई में गणेश विसर्जन का दौर शुरू होने वाला है। जिसके लिए लोग समुद्र में प्रतिमा विसर्जन करने जाते हैं। इस वजह से प्रशासन भी अधिक सावधानी बरत रहा है और लोगों को अधिक पानी वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed