फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rainfall in Hyderabad,Normal life disrupted in Telangana, Gujarat and Maharashtra

हैदराबाद में भारी बारिश से जिंदगी बेहाल, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र में रुकी रफ्तार

Tue, 18 Jul 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jul 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in Hyderabad,Normal life disrupted in Telangana, Gujarat and Maharashtra

हैदराबाद में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से हैदराबाद की कई सड़कें बाधित हुई हैं। कुछ इलाके ऐसे हैं जो हफ्ते के आखिरी दिनों में भीड़ से भरे होते थे लेकिन बारिश की वजह से अस्त व्यस्त हैं। चारमीनार, लद बाजार. पथीरगट्टी, खिलवट, शहालीबंदा, हुसैनी आलम, पुरानापुल, नयापुल, करवान, मंगलघाट और जिहराह जैसे इलाके बारिश की वजह से अपना अस्तित्व खो रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं रोज के कामों में भी बारिश लगातार रुकावट बन रही है। लोकल अाधिकारिक सूत्रों ने दो दिन भारी बारिश के आसार जताए हैं। जिसमें तेलंगाना भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटे बारिश में डूबे रहने के आसार हैं। लगातार बारिश होने से टूटी पाइपलाइन का काम भी नहीं हो पा रहा है। वहीं लोग अपने घरों से अपने काम के लिए भी नहीं निकल रहे हैं। 

विज्ञापन

तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र में रुकी रफ्तार

Heavy rainfall in Hyderabad,Normal life disrupted in Telangana, Gujarat and Maharashtra

वहीं तेलंगाना में भी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हैदराबाद में भारी बारिश के कारण हुसैन सागर झील में जलस्तर बढ़ा है। 


महाराष्ट्र में भी भारी बारिश ने भागती दौड़ती जिंदगी पर ब्रेक लगाया है। भिवंडी में बारिश के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 
 
बारिश की वजह से कई राज्यों का बुरा हाल है। गुजरात में बारिश की वजह से लोगों का अपने घर में रहना मुश्किल हो गया है। घरों में बारिश का पानी घुस गया है। जिसकी वजह से लोग सड़क पर आ गये हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed