{"_id":"5dae8b0a8ebc3e93ac7224a0","slug":"heavy-rain-in-south-india-along-with-kerala-karnataka-school-close-orange-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, केरल में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, केरल में ऑरेंज अलर्ट
Tue, 22 Oct 2019 11:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश का एक दृश्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां देश के उत्तरी हिस्से में ठंड ने दस्तक देना शुरु कर दिया है। वहीं मानसून की समाप्ति के बाद भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते केरल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि भारी बारिश की चेतावनी के कारण राजधानी तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिले में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर नदियां
बाढ़ का पूर्वानुमान करने वाले निदेशालय ने बताया है कि केरल के पठानमथिट्टा जिले के थम्पामोन में पम्बा नदी और त्रिचूर जिले के पलकादवु में कावेरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
वहीं, निदेशालय ने कर्नाटक को लेकर बताया है कि राज्य के बेलगाम जिले के गोकक जलप्रपात में घाटप्रभा नदी और धारवाड़ जिले के नवलगुंड में कृष्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसको लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।
केरल के सात जिलों मे ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिसूर, पलक्कड़, मलापुरम, कन्नूर और कासारगोड़ जिलों में 22 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों के कई स्थानों पर इस दौरान 115 से 204.5 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने केरल के कोल्लम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिसुर, मलापुरम, कोझिकोड, कासारगोड, वायनाड और कन्नूर में 23 अक्तूबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इनमें से ज्यादातर क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को भारी बारिश का अनुमान है।
अगले 24 घंटों कई राज्यों में रहेगा मौसम खराब
बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल के साथ ही तटीय कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। इन भागों में कई स्थानों पर हल्की बारिश से लेकर मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें होने की संभावना है।
आतंरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। एक-दो जगह भारी बारिश का भी अनुमान है। कोंकण व गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।