फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain in south india along with kerala karnataka school close orange alert

कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, केरल में ऑरेंज अलर्ट

Tue, 22 Oct 2019 11:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Oct 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in south india along with kerala karnataka school close orange alert
बारिश का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

जहां देश के उत्तरी हिस्से में ठंड ने दस्तक देना शुरु कर दिया है। वहीं मानसून की समाप्ति के बाद भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते केरल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि भारी बारिश की चेतावनी के कारण राजधानी तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिले में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है।

विज्ञापन



विज्ञापन


इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे के निशान से ऊपर नदियां
बाढ़ का पूर्वानुमान करने वाले निदेशालय ने बताया है कि केरल के पठानमथिट्टा जिले के थम्पामोन में पम्बा नदी और त्रिचूर जिले के पलकादवु में कावेरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।  

वहीं, निदेशालय ने कर्नाटक को लेकर बताया है कि राज्य के बेलगाम जिले के गोकक जलप्रपात में घाटप्रभा नदी और धारवाड़ जिले के नवलगुंड में कृष्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसको लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। 

केरल के सात जिलों मे ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिसूर, पलक्कड़, मलापुरम, कन्नूर और कासारगोड़ जिलों में 22 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों के कई स्थानों पर इस दौरान 115 से 204.5 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है। 
 
मौसम विभाग ने केरल के कोल्लम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिसुर, मलापुरम, कोझिकोड, कासारगोड, वायनाड और कन्नूर में 23 अक्तूबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इनमें से ज्यादातर क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को भारी बारिश का अनुमान है। 


अगले 24 घंटों कई राज्यों में रहेगा मौसम खराब
बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल के साथ ही तटीय कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। इन भागों में कई स्थानों पर हल्की बारिश से लेकर मध्यम  बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें होने की संभावना है। 

आतंरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। एक-दो जगह भारी बारिश का भी अनुमान है। कोंकण व गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed