{"_id":"614272048ebc3eb7813ed407","slug":"heavy-rain-in-saurashtra-gujarat-and-many-villages-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सौराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई गांवों का संपर्क टूटा, राजमार्गों सहित 150 से अधिक सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: सौराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई गांवों का संपर्क टूटा, राजमार्गों सहित 150 से अधिक सड़कें अवरुद्ध
Thu, 16 Sep 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:52 AM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह तक राज्य में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
भारी बारिश
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात में सौराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बुधवार को कई क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाकी हिस्सों से टूटा गया। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण राजमार्गों सहित 150 से अधिक सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
इनमें जामनगर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली और सूरत जिलों में 17 राज्यीय राजमार्ग और गांवों को जोड़ने वाली 127 पंचायत सड़कें शामिल हैं। दक्षिण गुजरात में सूरत जिले के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम ने कहा कि 165 मार्गों के बंद होने से उसकी बसें 522 फेरे नहीं लगा पाएंगी। इनमें से ज्यादातर फेरे जामनगर, जूनागढ़ और राजकोट जिले में लगाए जाने वाले थे। ये इलाके रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों में तीन प्रमुख बांधों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण राजकोट, जामनगर और पोरबंदर में 48 गांव प्रभावित हैं। राज्य के आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, गुजरात में इस मानसून में अब तक 598.26 मिलीमीटर बारिश हुई है।