फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain in mumbai monsoon flight operation affected water starts flowing in manjara dam Maharashtra news

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन प्रभावित; पानी से लबालब भरा खाली हो चुका मंजारा बांध

Thu, 25 Jul 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

मंजारा बांध के अलावा नांदेड़ जिले में विष्णुपुरी बांध 83 फीसदी तक भर चुका है। पानी के प्रवाह को देखते हुए इसका भी द्वार खोला गया। बता दें कि यह जलाशय गोदावरी नदी पर बनाया गया है। सिंचाई अधिकारियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करें।

विज्ञापन
Heavy rain in mumbai monsoon flight operation affected water starts flowing in manjara dam Maharashtra news
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई और उसके उपनगर में भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। मुंबई की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने बताया कि गुरुवार को यात्रा के लिए की गई बुकिंग के लिए वह यात्रियों को या तो पूरा रिफंड कर रहे या फिर एक बार यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प दे रहे हैं। एयरलाइन ने एक लिंक साझा कर सभी यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। इसके कारण हमारी कुछ उड़ाने रद्द की जा रही है। एयर इंडिया यात्रियों को पूरा रिफंड या एक बार यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प दे रही है।" एयरलाइन ने आगे कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले यात्रियों को उड़ान की स्थिति की जांच करनी चाहिए। 
विज्ञापन


इससे पहले एयरलाइन ने एक पोस्ट कर कहा, "भारी बारिश के कारण मुंबई आने-जाने वाली उड़ाने प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को आग्रह है कि वे एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि भारी बारिश के कारण यातायात में परेशानी हो सकती है।" जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। रातभर हुई बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बाधिक हुई। मौसम विभाग ने गिरिवार को महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया। बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण खाली हो चुके मंजारा बांध में भरा पानी

महाराष्ट्र के बीड जिले का मंजारा बांध जो सूख गया था, भारी बारिश के बाद इसमें फिर से पानी भर गया। एक अधिकारी ने बताया कि मंजारा बांध के अलावा नांदेड़ जिले में विष्णुपुरी बांध 83 फीसदी तक भर चुका है। पानी के प्रवाह को देखते हुए इसका भी द्वार खोला गया। बता दें कि यह जलाशय गोदावरी नदी पर बनाया गया है। सिंचाई अधिकारियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करें। बांध में एक जून से अबतक 57.74 एमसीएम पानी भर चुका है। बता दें कि राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले- जालना, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद और बीड शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed