फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Heavy Rain News: Roads outside Kempegowda International Airport,waterlogged

Bengaluru Heavy Rain: भारी बारिश से जलमग्न हुआ केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट, मौसम विभाग ने आज के लिए भी जारी किया अलर्ट

Tue, 12 Oct 2021 07:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 07:48 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, कोप्पल, रायचूर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, कोडागु, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बंगलूरू शहरी, तुमकुरु, चिक्काबल्लापुरा और रामनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bengaluru Heavy Rain News: Roads outside Kempegowda International Airport,waterlogged
केम्पेगौड़ा अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में पानी

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जहां जलमग्न हो गईं वहीं  केम्पेगौड़ा अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी घुटने भर पानी जमा हो गया। इस दौरान विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट की बाहर की सड़कों पर भी इतना पानी जमा हो गया था कि वाहनों का आना जाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान यात्रियों को यह भी डर लग रहा था की कहीं उनकी फ्लाइट छूट न जाए। यात्रियों को ट्रैक्टर लेकर एयरपोर्ट जाते देखा गया। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, कोप्पल, रायचूर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, कोडागु, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बंगलूरू शहरी, तुमकुरु, चिक्काबल्लापुरा और रामनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू में बारिश बंगाल की खाड़ी में एक विकसित कम दबाव प्रणाली के कारण हो रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केरल में भी भारी बारिश की चेतावनी
वहीं कर्नाटक के अलावा आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस हो गया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक गोवा और कोंकण में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed