फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy monsoon rain alert in capital delhi

बारिश में फिर डूबेगी दिल्ली, कागजों पर हो रही नालों की सफाई, CM के औचक निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 10 Jul 2018 01:55 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy monsoon rain alert in capital delhi

पीने के लिए दिल्ली को पानी भले ही नसीब न हो, लेकिन बारिश की चार बूंदें पड़ते ही वह बाढ़ में डूब जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के पानी को निकालने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की सफाई उचित ढंग से नहीं की जाती जिसके कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सबवे तालाब की शक्ल धारण कर लेते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जब अपने दल-बल के साथ कुछ जगहों का औचक निरीक्षण किया तो पता चला कि जिन नालों को कागजों में साफ दिखा दिया गया था, मौके पर वह गाद और कूड़े से भरा हुआ है। जगह-जगह पर नाले जाम हुए पड़े हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ आज अंबेडकर नगर के तीन इलाकों एमबी रोड, वाल्मीकि मंदिर मार्ग और राजाराम मार्ग का निरीक्षण किया और सफाई के कार्यों में गंभीर अनियमितता पाई। स्थानीय जनता ने भी मुख्यमंत्री से सफाई के बारे में शिकायत की और मामले में बरती जा रही लापरवाही की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों में भी सफाई के कामों को उचित ढंग से नहीं किया गया है और इसका खामियाजा आने वाली बारिश के दौरान देखने को मिल सकता है।

जल बोर्ड का काम संभाल रहे केजरीवाल

Heavy monsoon rain alert in capital delhi
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद जल मंत्रालय का काम संभाल रहे हैं। वे दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं जो राजधानी में नालों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री इस मोर्चे पर सक्रिय हैं। क्योंकि बारिश के समय अनियमितता होने पर विपक्षी दल सीधे उन्हें निशाना बनाएंगे। केजरीवाल ने अधिकारियों को बारिश से पहले नालों की पूरीच सफाई करने का आदेश दिया है। 

बारिश का अनुमान

अगले कुछ दिन दिल्ली और देश के कई उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। गर्मी और उमस के लगातार बढ़ने के बीच यह राहत की खबर हो सकती है, लेकिन पानी के उचित बहाव की सुविधा न हो पाने की स्थिति में दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ना तय है। सफाई की कमी के कारण जगह-जगह पर पानी भर सकता है जिसकी वजह से यातायात संबंधी समस्या भी पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed