फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Report Today Latest News in Hindi: Heatwave over several parts of north and central India likely to continue during next 24 hours

Weather Updates Today: झुलसाती गर्मी से अगले 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं, आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून

Thu, 28 May 2020 02:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 May 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Report Today Latest News in Hindi: Heatwave over several parts of north and central India likely to continue during next 24 hours
पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. - फोटो : pti

दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है और अगले 24 घंटे हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के बावजूद राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान बुधवार को हरियाणा का नारनौल 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में झुलसाने वाली गर्मी अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी। विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान और कई स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप है।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में भी अगले 24 घंटे तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 और 30 मई को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछार पड़ेगी, जिससे उत्तर भारत में गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून 

आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के अधिकांश भागों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है और अगले 48 घंटों में यह अंडमान सागर और दक्षिण व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed