फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update: heatwave havoc continues across the country, relief showers in Himachal

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर जारी, 19 लोगों की मौत, 48 घायल

Fri, 07 Jun 2019 02:16 PM IST
Avdhesh Kumar ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 07 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
weather update: heatwave havoc continues across the country, relief showers in Himachal

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में धूलभरी आंधी और बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है और 48 घायल हो गए हैं। यह जानकारी राज्य के राहत आयुक्त ने शुक्रवार को दी। आधिकारिक आंकड़ों के बारे में उपायुक्त ने कहा, 'मैनपुरी में छह लोगों की, एटा और कासगंज में तीन और मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल औऱ गाजियाबाद में एक-एक व्यक्ति की धूलभरी आंधी और बिजली गिरने से मौत हुई है।' 

विज्ञापन


गुरुवार शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों में धूलभरी आंधी आई जिसके कारण पेड़ से उखड़ गए और दीवारें गिर गईं। मैनपुरी जिले में अधिकतम 41 लोग घायल हुए हैं। प्रमुख सूचना सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों को राहत देने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत कार्यों की देखरेख के लिए संबंधित जिलों के मंत्रियों को भी निर्देश दिए हैं।' इस घटना में आठ पशुओं की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन

राजस्थान में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान के चूरू में चढ़ते पारे की वजह से बढ़ रहे मरीजों के मामलों के कारण डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। राजकीय अस्पताल के सीएमओ डॉ गोगा राम ने बताया कि "मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है लेकिन कोई जटिल मामला अभी तक सामने नहीं आया है। डॉक्टरों के लिए आवश्यक छुट्टी की अनुमति दी गई है"
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून 7 जून तक पहुंचेगा केरल 

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के देरी से केरल पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब 6 जून की जगह 7 जून तक केरल में दस्तक देगा। इससे पहले शनिवार को निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी मानसून के 7 जून तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था। 

दिल्ली में टूटा बीते साल जून का रिकॉर्ड, 43.9 डिग्री पहुंचा तापमान

राजधानी में गर्मी ने बीते साल जून का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 में एक जून को सर्वाधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि बृहस्पतिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.9 डिग्री जा पहुंचा। हालांकि, देर शाम तेज आंधी ने थोड़ी राहत दी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, इससे रात होते-होते हवा ठंडी हो गई।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री व न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज तापमान 44 डिग्री पहुंचने का अनुमान जताया है। 9 जून तक तापमान लगभग इतना ही रहने की संभावना है। 10 जून से हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे 10 जून के बाद हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। गर्मी से फिलहाल राहत के संकेत नहीं है।

11 साल का हाल
वर्ष    तापमान (डिग्री)

2019     43.9
2018        43.1
2017        44.6
2016        42.9
2015        42.9
2014        45.4
2013        40.6
2012        45.4
2011        43.6
2010        44.8
2009        43.9

weather update: heatwave havoc continues across the country, relief showers in Himachal
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को भी देशभर में जहां एक ओर लू का कहर जारी रहा तो हिमाचल प्रदेश में हल्की बौछारों से लोगों को राहत मिली। इससे राज्य के तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
राजस्थान में गर्मी लगातार सितम ढहा रही है। बृहस्पतिवार को कोटा सबसे ज्यादा गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं चुरू में अधिकतम पारा 46.5 डिग्री, बाड़मेर में 45.3 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री और जयपुर में 45 डिग्री रहा।

पंजाब और हरियाणा में भी कई इलाके  तेज गर्मी की चपेट में रहे। नारनौल में पारा 45.2 डिग्री, हिसार में 43.5 डिग्री जा पहुंचा। वहीं अमृतसर में 42.1 डिग्री , लुधियाना और पटियाला में क्रमश : 41.2 और 40.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क ही रहा। झांसी में सूरज के तेवर सर्वाधिक तीखे रहे। वहां अधिकतम पारा 47.4 डिग्री, बांदा और आगरा में 46.2 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री जा पहुंचा। 

जम्मू में पारा 39.1 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ तो हिमाचल प्रदेश में बौछारों ने लोगों को तपन से राहत दिलाई। कल्पा में आठ मिमी. बारिश दर्ज हुई। वहीं मूरंग और शिमला में क्रमश: 6 और 4 मिमी. पानी बरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed