{"_id":"60f7820187cc6a6c5d7408c1","slug":"heath-ministry-says-corona-vaccination-decreased-by-50-percent-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- एक सप्ताह में 50 प्रतिशत घट गया टीकाकरण ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंताजनक: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- एक सप्ताह में 50 प्रतिशत घट गया टीकाकरण
Wed, 21 Jul 2021 07:40 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:40 AM IST
सार
- कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 71.40 लाख खुराकों की एक और खेप जारी की गई
- 19 से 25 जून के बीच देश में 4.12 करोड़ से अधिक लोगों को मिली वैक्सीन
- 26 जून से 2 जुलाई के बीच 2.96 करोड़ लोगों ने ही ली खुराक
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत सप्ताह में कोरोना टीकाकरण में 50 फीसदी कमी के बीच राज्यों को कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 71.40 लाख खुराकों की एक और खेप जारी की गई है। सप्ताह के अंत तक एक और खेप भी दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दो सप्ताह में वैक्सीन की चार-पांच खेप और जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को अब तक 42.15 करोड़ से अधिक खुराक मिल चुकी हैं लेकिन में से 40.03 करोड़ खुराक की खपत हुई हैं। राज्यों के पास अभी भी 2.11 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं।
विज्ञापन
जमीनी हकीकत: 19 से 25 जून के बीच 4.2 करोड़ वैक्सीन
एक सप्ताह में टीकाकरण 50 फ़ीसदी तक काम हुआ है। कोविन वेबसाइट के अनुसार, 19 से 25 जून के बीच देश में 4.12 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन मिली। इसके बाद 26 जून से 2 जुलाई के बीच 2.96 करोड़ लोग ही खुराक ले सकें।
विज्ञापन
10 से 16 जुलाई 2.5 करोड़ जारी की गई
3 से 9 जुलाई के बीच यह आंकड़ा घटकर 2.7 एक करोड़ तक पहुंच गया और इसके बाद 10 से 16 जुलाई के बीच और कम होते हुए 2.51 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन मिल पाई। अभी 17 से 20 जुलाई के बीच देश में 1.20 करोड़ खुराकें ही मिल पाई हैं। यानी अब औसतन 2.50 लाख लोगों को ही टीका दिया जा रहा है।
सवाल : क्या 63 लाख ने बिना पंजीकरण के लिया टीका
कोविन वेबसाइट के ही मुताबिक, देश में अब तक 40.88 करोड़ से ज्यादा लोगों को खुराक मिल चुकी है। पिछले 1 दिन में 52.56 लाख लोगों ने वैक्सीन की खुराक लेकर टीकाकरण में मौजूदगी दर्ज की। हालांकि गौर करने वाली बात है कि वैक्सीन के लिए अभी तक 40.23 करोड़ लोग पंजीयन करा चुके हैं जो कुल टीकाकरण के आंकड़े से भी कम है।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या 63 लाख लोगों ने बगैर पंजीयन कराएं वैक्सीन प्राप्त किया है? इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविन प्रबंधन देख रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ आरएस शर्मा से भी जवाब नहीं मिला।