फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Imd Alert Today Heat Wave In North West and Central India For 5 Days Weather News In Hindi

चलेगी लू : उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में अगले पांच दिन सताएगी गर्मी, यहां होगी बारिश, जानिए मौसम का ताजा हाल

Thu, 07 Apr 2022 07:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 07 Apr 2022 07:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों व मध्य भारत, खासकर पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन लू चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी रहेगा। इन इलाकों में गर्म हवाएं सताएंगी। 

विज्ञापन
Weather Update Imd Alert Today Heat Wave In North West and Central India For 5 Days Weather News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अप्रैल लगते ही देश के अधिकांश शहरों में गर्मी से बुरा हाल है। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन राज्यों में लू या गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों व मध्य भारत, खासकर पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन लू चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी रहेगा। इन इलाकों में गर्म हवाएं सताएंगी। 
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा रहेगा पारा
आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अगले पांच दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक रहेगा। हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अप्रैल को महाराष्ट्र और जम्मू संभाग में लू चलने की संभावना है। अगले दो तीन दिनों में असम, मेघालय, सिक्किम और नगालैंड सहित उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और बिहार जैसे क्षेत्रों में भी इसी तरह की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

यहां पड़ेगी बौछारें
इसी तरह 9 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति के साथ अधिकांश स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। चंडीगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यहां झुलसाएगी गर्मी
10 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे। 


यहां होगी भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर उत्तर पूर्व के छ राज्यों में बंगाल की खाड़ी से चलने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण गरज चमक के साथ बारिश होने और कहीं कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवाती हवाओं के कारा दक्षिण पूर्वी बंगाल में अगले 48 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। चंडीगढ़, तटीय व अंदरुनी कर्नाटक तथा केरल में कुछ बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed