फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heat wave will continue in many states including Delhi, western disturbance will give relief, rain here, all weather update

मौसम का हाल : दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी व लू का प्रकोप, पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत, यहां हुई वर्षा

Mon, 11 Apr 2022 07:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
heat wave will continue in many states including Delhi, western disturbance will give relief, rain here, all weather update
भीषण गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भारत के राज्यों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी व लू का प्रकोप आज भी जारी रहेगा। नौ से ज्यादा राज्य ऐसे हैं, जहां गर्मी सता रही है। सोमवार को  भी ऐसा ही हाल बना रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक एक निम्न दबाव की रेखा बनी है। इसके असर से पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

विज्ञापन


सोमवार को राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनेगी। 
विज्ञापन


देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भारत के हिस्से इन दिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहे हैं। यहां अभी राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ में तपन का दौर कायम रहेगा। इन राज्यों में पारा सामान्य से काफी अधिक रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। उधर, विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक निम्न दबाव की रेखा मराठवाडा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटका होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके असर से असर से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

यहां हुई भारी वर्षा
स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई।


यहां हो सकती है वर्षा
24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed