फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat Wave In India 2024 Know Weather Updates No respite from heatwave

गर्मी से नहीं मिल रही राहत: पहाड़ों पर भी 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में बरस रही आग

Sun, 05 May 2024 05:48 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 05 May 2024 05:48 AM IST
सार

आईएमडी ने केरल के 14 में से 12 जिलों में भीषण गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है। कल्लाक्कडल में भीषण गर्मी को लेकर जारी रेड अलर्ट को ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया है। इस दक्षिण भारतीय राज्य में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन
Heat Wave In India 2024 Know Weather Updates No respite from heatwave
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से मैदान से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि मैदानी इलाकों में तो यह 45 डिग्री को भी पार कर गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन उससे गर्मी से बहुत राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और पंजाब, हरियाणा से लेकर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गरज के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी, अंधड़ चलेंगे और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विभाग केंद्र, शिमला के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को राजधानी शिमला समेत सभी क्षेत्रों में धूप खिली। प्रदेश के 10 क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। सिरमौर जिले के धौलाकुआं में सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 और 10 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


केरल के 14 में से 12 जिलों में यलो अलर्ट
आईएमडी ने केरल के 14 में से 12 जिलों में भीषण गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है। कल्लाक्कडल में भीषण गर्मी को लेकर जारी रेड अलर्ट को ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया है। इस दक्षिण भारतीय राज्य में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके चलते राज्य सरकार ने पहले ही 6 मई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके अलावा, राज्य सरकार ने निर्माण स्थलों, खेतों और अन्य जगहों पर खुले में सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक काम करने से बचने की सलाह जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में भी चढ़ा पारा
जम्मू-कश्मीर में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू समेत कई हिस्सों में मौसम साफ रहने और तेज धूप से दिन के पारे में उछाल आया है। अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट रही। राजदान दर्रे पर बर्फबारी के मद्देनजर 84 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर एहतियात के तौर पर यातायात बंद किया गया है।

आंध्र का नांदयाल सबसे गर्म, 46 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में घरों में रहने की सलाह
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में नांदयाल में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री, तेलंगाना के महबूबनगर में 45 डिग्री, ओडिशा को बौद्ध में 44 डिग्री और पश्चिम बंगाल के कलायकुंडा में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 7 मई से लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने बहुत जरूरी होने पर ही लोगों को घर से निकलने की सलाह दी है।

भीषण लू, 10 शहरों में पारा 44 के पार
आईएमडी ने शनिवार को बताया कि अभी पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना में लू और भीषण लू चल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया या है। यह स्थिति पिछले तीन दिनों से बनी हुई है।


5-9 मई तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा कि 5 से 9 मई के बीच ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 6 से 9 मई तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी छिटपुट स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed