{"_id":"58dc9d924f1c1b990b63d9fd","slug":"heat-blast-across-india-maharashtra-s-akola-town-sizzles-at-44-1-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही गर्मी ने झुलसाया, महाराष्ट्र में लू की वजह से 5 लोगों को मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मार्च में ही गर्मी ने झुलसाया, महाराष्ट्र में लू की वजह से 5 लोगों को मौत
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Thu, 30 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के अंतिम दिन चल रहे हैं, लेकिन तापमान अपने उच्चतम स्तर की ओर पहुंचता दिख रहा है। गर्म हवाएं चल रही हैं और तपिश से लोग परेशान हैं।
महाराष्ट्र के भीरा में मंगलवार को 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अकोला में बुधवार को 44.1 डिग्री सेल्सिय तापमान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मार्च के महीने में ऐसा नहीं देखा जाता रहा है। मौसम विभाग ने सेंट्रल, वेस्ट और नॉर्थ इंडिया में चेतावनी जारी की है। प्राप्त खबरों के अनुसार, अब तक अकेले महराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने चेताते हुए कहा है कि भीरा में बहुत ही सटीक तापमान नहीं नापा जा सकता है। महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी गर्मी का कुछ ऐसा ही हाल है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के कई हिस्से में बुधवार को लू चली।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आ रही सूखी हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं, उनका कहना है कि इस साल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान ज्यादा हो सकता है।