फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heart stent increases, 869 medicines, including antibiotic and cancer, are also expensive

दिल के स्टेंट के दाम बढ़े, एंटीबॉयोटिक और कैंसर सहित 869 दवाइयां हुईं महंगी

Tue, 03 Apr 2018 05:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
Heart stent increases, 869 medicines, including antibiotic and cancer, are also expensive
medicine shimla
दिल की बीमारी में इस्तेमाल किए जाने वाले स्टेंट के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की एंटीबॉयोटिक, कैंसर और दिल की बीमारी में काम आने वाली दवाइयों समेत कुल 869 फॉर्मूलों वाली दवाइयां भी महंगी हो गई हैं। सरकार के अनुसार, इन सभी के दाम 3.44 फीसद बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, दाम में बदलाव वार्षिक थोक मूल्य इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के कारण हुआ है। 
विज्ञापन


नई बढ़ोतरी के बाद दिल की बीमारी में उपयोग होने वाले बेयर मेटल स्टेंट की कीमत 7923 रुपये हो गई है, जबकि ड्रग इल्यूटिंग स्टेंट की कीमत बढ़कर 28849 रुपये हो गई है। जिन 859 शेड्यूल्ड फॉर्मूला वाली दवाइयों की कीमत बढ़ाई गई हैं, उनमें जीवाणु संक्रमण में काम आने वाली अमोक्सिीसिलिन (ए) व क्लवुलैनिक एसिड (बी) जैसे एंटीबॉयोटिक कॉम्बिनेशन, कैंसर के इलाज में काम आने वाले डोसेटक्शेल और दिल की बीमारियों में कोलेस्ट्रोल घटाने वाली एटोरवास्टेटिन जैसी दवाइयां शामिल हैं। इसके अलावा एनपीपीए ने मूल्य नियंत्रण के तहत आने वाले 8 इंट्रावेनस फ्ल्यूड के भी दाम बढ़ाए हैं, जिनमें ग्लूकोज और सोडियम क्लोराइड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed